HP Board Class 12 Result 2024: एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम hpbose.org पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 29, 2024 | 03:01 PM IST | 2 mins read
एचपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का आयोजन पेन और पेपर मोड में किया गया था। हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा में 1 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने एचपीबीओएसई 12वीं बोर्ड परिणाम आज यानी 29 अप्रैल 2024 को जारी कर दिया गया है। एचपी बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम 2024 में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट देख सकते हैं।
छात्र लॉगिन विंडो में रोल नंबर दर्ज करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने नोटिस में कहा कि, ऑनलाइन प्राप्त स्कोरकार्ड प्रोविजनल मार्कशीट है। छात्र संबंधित स्कूल से कुछ समय बाद एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मूल प्रति प्राप्त कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का आयोजन 2 मार्च से 30 मार्च 2024 तक पेन और पेपर मोड में किया गया था। हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा में 1 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण होंगे।
Also read HP Board Class 12 Result 2024: एचपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट आज होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
छात्र डिजीलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी एचपी 12वीं परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड स्कोर कार्ड में अपना नाम, कक्षा, रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल का नाम और कोड, सब्जेक्ट-वाइज अंक, कुल प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति सहित अन्य विवरण देख सकते हैं।
HPBOSE Class 12 Result 2024: डाउनलोड करें?
एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 जांचने के लिए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं::
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘एचपी बोर्ड कक्षा 12 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- HPBOSE कक्षा 12वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसे जांचें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
HP Board Result 12th 2024: डिजीलॉकर से रिजल्ट कैसे जांचें?
डिजीलॉकर की सहायता से परिणाम देखने के लिए छात्रों को एंड्रॉइड मोबाइल में डिजीलॉकर एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके साइन इन करें। अब, छात्र बोर्ड का चयन करें और कक्षा (क्लास) दर्ज करें। इसके बाद 'दस्तावेज प्राप्त करें' लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी