HPBOSE 12th Result 2025: एचपी बोर्ड 12वीं का परिणाम hpbose.org पर जारी; डाउनलोड प्रक्रिया और पास प्रतिशत जानें
Abhay Pratap Singh | May 17, 2025 | 12:39 PM IST | 2 mins read
एचपी बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से आज यानी 17 मई को एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र व उनके अभिभावक एचपीबोस की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से एचपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: HPBOSE Supplementary Exam Dates Out - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
HP Board 12th Topper 2025: पायल शर्मा ने किया टॉप
कांगड़ा की पायल शर्मा ने 482 अंकों के साथ एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में टॉप किया है। ऊना की शगुन 487 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। ऊना की अनाया ठाकुर और सोलन की दृष्टि दत्ता 477 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
HP Board 12th Result 2025 Link: लॉगिन क्रेडेंशियल
एचपी बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही परीक्षा में सफल माना जाएगा। हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से 29 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की गई थी।
HP Board 12th Result 2025: पास प्रतिशत
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर से भी अपना रिजल्ट जांच सकते हैं। एसएमएस से एचपी बोर्ड रिजल्ट जांचने के लिए कक्षा 12वीं के छात्रों को मोबाइल के मैसेज बॉक्स में HP12 रोल_नंबर टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर हिमाचल बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट प्राप्त होगा।
एचपी बोर्ड इंटर ऑनलाइन मार्कशीट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषय, थ्योरी और प्रैक्टिकल पेपर में प्राप्त अंक, कुल अंक, परिणाम की स्थिति (पास/फेल) और डिवीजन जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं। छात्र अपनी मूल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
HP Board 12th Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों की सहायता से एचपी बोर्ड 12वीं का परिणाम 2025 जांच सकते हैं:
- एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- फिर, एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, रोल नंबर आदि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- HPBOSE कक्षा 12वीं का परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]UP News: भारत-पाक तनाव के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में 6 मिलिट्री स्कूल खोलने की मांग की
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि इससे देश को कमजोर करने वाली ताकतों को कड़ा और प्रभावी जवाब मिलेगा। अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि सरकार मौजूदा संवेदनशील हालात को देखते हुए इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल