HPPSC SET Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 7 जून को होगा एग्जाम

Santosh Kumar | May 21, 2026 | 08:30 AM IST | 1 min read

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषणा की है कि राज्य पात्रता परीक्षा 2026, 7 जून को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे।

Careers360 Premium

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एचपीपीएससी एसईटी परीक्षा 7 जून को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एचपीपीएससी सेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।

उम्मीदवार वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषणा की है कि राज्य पात्रता परीक्षा 2026, 7 जून को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे।

HPPSC SET Exam Timings 2026: एचपी सेट परीक्षा का समय

एचपी सेट पेपर-I सुबह 11 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं, पेपर-II दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इसके लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1 बजे है। आयोग ने बताया है कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए, सभी उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंच जाएं।

Also read AFCAT 2 Registration 2026: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट पंजीकरण विंडो afcat.edcil.co.in पर ओपन, लास्ट डेट 19 जून

HPPSC SET Admit Card 2026: कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एचपीपीएससी सेट एडमिट कार्ड डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एचपी सेट एडमिट कार्ड अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा से जुड़े विवरण देखें और एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
  • पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
  • एचपीपीएससी सेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर लें।

एचपीपीएससी एसईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय किसी भी पूछताछ या समस्या के लिए, उम्मीदवार आयोग के हेल्पलाइन नंबर—0177-2629738, 2624313 या टोल-फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]