HPBoSE Results 2026: एचपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, अपेक्षित तिथि, परिणाम लिंक
Santosh Kumar | April 29, 2026 | 01:24 PM IST | 1 min read
एचपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ, बोर्ड टॉपर्स सूची, कुल पास प्रतिशत, जिला-वार आंकड़े, और श्रेणीवार पास प्रतिशत भी जारी कर सकता है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) की 2026 की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को लेकर छात्रों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन हालिया रिपोर्टों से पता चलता है कि एचपी बोर्ड रिजल्ट 2026 एचपीबीओएसई द्वारा 10 मई तक घोषित किए जाने की संभावना है। बोर्ड पहले कक्षा 12 के नतीजे जारी कर सकता है, जिसके कुछ दिनों बाद कक्षा 10 के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
पिछले सालों के रुझानों के आधार पर, बोर्ड द्वारा एचपीबीओएसई कक्षा 12 के रिजल्टआम तौर पर अप्रैल के आखिर में या मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाते रहे हैं। इस बार, मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
HPBoSE Results 2026: एचपी बोर्ड रिजल्ट पासिंग मार्क्स
मार्कशीट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालनी होगी। वे प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं, जबकि ओरिजिनल सर्टिफ़िकेट बाद में उनके संबंधित स्कूलों द्वारा जारी किए जाएंगे।
एचपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ, बोर्ड टॉपर्स सूची, कुल पास प्रतिशत, जिला-वार आंकड़े, और श्रेणीवार पास प्रतिशत भी जारी कर सकता है। परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है।
HP Board Results 2026: एचपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट
घोषणा के बाद, छात्र इन वेबसाइटों पर एचपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- hpbose.org
- hpbose.org/Result.aspx
- digilocker.gov.in
- umang.gov.in
HPBoSE Board Result 2026: एचपी बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे देखें?
छात्र नीचे बताए स्टेप्स के माध्यम से एचपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर से देख सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- एचपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एचपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एचपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करें और डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]CGBSE Results 2026: सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट आज आएगा, इन वेबसाइटों पर मिलेगा परिणाम, जानें डायरेक्ट लिंक
लाखों छात्र इन छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि ये परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 में आयोजित की गई। सीजीबीएसई रिजल्ट 2026 एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा