Santosh Kumar | April 29, 2026 | 07:26 AM IST | 2 mins read
सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 में विषय-वार अंक, कुल प्रतिशत, डिवीजन और पास/फेल की स्थिति प्रदर्शित होगी। छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे।
Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.
Check Now
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) आज दोपहर 2:30 बजे कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने जा रहा है। राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। लाखों छात्र इन छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि ये परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 में आयोजित की गई। सीजीबीएसई रिजल्ट 2026 एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे।
छात्र अपने रोल नंबर डालकर आधिकारिक वेबसाइटों पर आसानी से अपने सीजी बोर्ड रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए लिंक ठीक दोपहर 2:30 बजे बजे सक्रिय हो जाएंगे।
सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 में विषय-वार अंक, कुल प्रतिशत, डिवीजन और पास/फेल की स्थिति प्रदर्शित होगी। छात्रों को प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंट कर लेनी चाहिए; ओरिजिनल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों से लेनी होगी।
घोषणा के बाद, छात्र इन वेबसाइटों पर सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीजीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-
इस साल, सीजी बोर्ड की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में 3,00,000 से अधिक छात्र शामिल हुए। सीजीबीएसई रिजल्ट की घोषणा के साथ, टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, और लिंग और ज़िले के हिसाब से आंकड़े जारी किए जाएंगे।
छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। नतीजों के बाद, स्क्रूटनी या री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपने जेएसी 12वीं रिजल्ट देख सकेंगे। कक्षा 12 के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकायों के नतीजे एक या दो दिनों के भीतर घोषित होने की उम्मीद है।
Santosh Kumar