HPBoSE Exam Centre List 2026: एचपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा केन्द्रों की लिस्ट जारी, hpbose.org पर करें चेक
Santosh Kumar | January 19, 2026 | 04:23 PM IST | 1 min read
एचपी बोर्ड द्वारा जारी की गई पीडीएफ फाइल में 2,384 एग्जाम सेंटर्स के नाम हैं। बोर्ड द्वारा एग्जाम डेट शीट पहले ही जारी की जा चुकी है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने क्लास 10वीं और 12वीं की 2026 की सालाना परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में राज्य के अलग-अलग जिलों में मौजूद स्कूलों और संस्थानों को एग्जाम सेंटर बनाया गया है। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर एग्जाम सेंटर्स की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
एचपी बोर्ड एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट मुख्य रूप से उन स्कूलों पर आधारित है जहां छात्र पढ़ते हैं या जो आस-पास के इलाकों में हैं। थ्योरी एग्जाम मार्च में होंगे, जबकि प्रैक्टिकल एग्जाम 20 से 28 फरवरी तक संबंधित स्कूलों में होंगे।
एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें सेंटर कोड, स्कूल का नाम, पता और जिला शामिल है। बोर्ड द्वारा जारी की गई फाइल में 2,384 एग्जाम सेंटर्स के नाम हैं। बोर्ड द्वारा एग्जाम डेट शीट पहले ही जारी की जा चुकी है।
Also read HPBoSE Datesheet 2026: एचपी बोर्ड 10वीं, 12वी का टाइम टेबल जारी, 3 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं
एचपी बोर्ड की क्लास 10वीं की परीक्षाएं 3 से 28 मार्च तक और क्लास 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल तक होंगी। परीक्षा केंद्रों की लिस्ट के साथ, बोर्ड ने कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
बोर्ड बिना कोई कारण बताए या बिना किसी नोटिस के परीक्षा केंद्र को रद्द करने का अधिकार रखता है। केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज को कम से कम 6 महीने तक संभाल कर रखना जरूरी होगा, और जरूरत पड़ने पर फुटेज जमा करनी होगी।
अगली खबर
]CBSE Board Admit Card 2026: सीबीएसई बोर्ड क्लास 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए जारी
प्राइवेट स्टूडेंट्स अब अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseit.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार