HP CET 2025 Result: हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट जारी, himtu.ac.in पर लॉगइन डिटेल्स से करें चेक
Santosh Kumar | June 6, 2025 | 05:18 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 राज्य में विभिन्न स्नातकोत्तर और स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचपीटीयू) द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (एचपी सीईटी) का परिणाम आज यानी 6 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी पोर्टल पर एचपी सीईटी 2025 रिजल्ट पर लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकते हैं। एचपी सीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 राज्य में विभिन्न स्नातकोत्तर और स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। अभ्यर्थियों को परिणाम देखने के लिए अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
एचपी सीईटी के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इसमें बीटेक, बीफार्मा, बीएचएमसीटी, बीएससी जैसे स्नातक पाठ्यक्रम और एमटेक, एमफार्मा, एमएससी, एमबीए, बीबीए, एमसीए, बीसीए जैसे पीजी पाठ्यक्रम शामिल हैं।
HP CET 2025 Result: परिणाम के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया
अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचपीसीईटी 2025 परीक्षा के लिए लगभग 10,517 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 9,782 और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 735 शामिल हैं।
एचपीसीईटी में सफल होने वाले अभ्यर्थी अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। परिणाम के बाद मेरिट सूची में शामिल नामों की भी घोषणा की जाएगी। काउंसलिंग शेड्यूल और सीट आवंटन विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
HPCET Result 2025: एचपी सीईटी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर एचपीसीईटी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- एचपीसीईटी 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
एचपीटीयू ने 31 मई, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल एचपीसीईटी 2025 आंसर की जारी की। प्राधिकरण ने 23 मई को प्रोविजनल आन्सर की जारी की और 27 मई तक आपत्तियां उठाने का अवसर दिया गया।
अगली खबर
]HP LEET 2025 Result: एचपी लेट्रल एंट्री प्रवेश परीक्षा रिजल्ट, फाइनल आंसर की जारी, hptechboard.com पर करें चेक
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट और फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स के दूसरे साल में एडमिशन दिया जाता है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच