HPPSC HPAS 2024: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | April 18, 2024 | 05:36 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस कंबाइंड कंपटीटिव एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई है।
नई दिल्ली: एचपीपीएससी द्वारा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2024 (एचपीएएस 2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
एचपीएएस 2024 आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई तय की गई है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2024 से शुरू कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीपीएससी) द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 26 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, एक्स सर्विसमैन श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। हिमाचल प्रदेश के एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों को 150 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट (स्नातक) होना चाहिए। एचपीएएस भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Also read HPSC AEE Admit Card 2024: एचपीएससी एईई एडमिट कार्ड hpsc.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। बता दें कि, चयनित कैंडिडेट को पे बैंड लेवल 18 के तहत 56,100 रुपये से- 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस कंबाइंड कंपटीटिव एग्जाम 2024 के माध्यम से कुल रिक्त पदों में से एचपी एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के 8 पद और डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर के 2 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर/प्रोबेशन ऑफिसर के 3, डिस्ट्रिक्ट पंचायत ऑफिसर के 1, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 3 और तहसीलदार के 9 पद भरे जाएंगे।
HPPSC HPAS 2024: एग्जाम शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 30 जून को किया जाएगा। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे सेशन की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम