HP Board 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम आज नहीं होगा जारी, नई तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | May 5, 2024 | 11:26 AM IST | 2 mins read
एचपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2024 अब 7 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर एचपीबीओएसई द्वारा ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) द्वारा आज यानी 5 मई को एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। हिमाचल राज्य के स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी ने मामले की पुष्टि की है। हाल ही में बोर्ड ने 5 मई को मैट्रिक रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया था।
नोटिस में कहा गया कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 अब 7 मई को जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद एचपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि की सहायता से अपना परिणाम देख सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर एचपी बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। एचपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 के बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
HPBOSE कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2 से 21 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। पेपर का आयोजन सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12 की पेंटिंग, ग्राफिक, मूर्तिकला और एप्लाइड आर्ट्स विषयों की परीक्षा सुबह 8:45 से 10 बजे तक आयोजित हुई थी।
HPBOSE HP Board 10th Result 2024
आधिकारिक घोषणा के बाद 7 मई को छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- रिजल्ट पेज को ओपन करें।
- कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अब, सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिटंआउट निकाल लें।
Class 12 Result 2024: 76% स्टूडेंट उत्तीर्ण
कक्षा 12वीं का परिणाम पिछले महीने घोषित किया गया था। इस साल, 12वीं कक्षा की परीक्षा में 85,777 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 63,092 या 73.76 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान दोनों ने 98.80 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र