HBSE September Result 2025: एचबीएसई सितंबर 10वीं, 12वीं रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | November 4, 2025 | 03:00 PM IST | 1 min read
राज्य भर में विभिन्न श्रेणियों के छात्रों के लिए विशेष सितंबर परीक्षाएं 25 सितंबर से आयोजित की गई थी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 25 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 सितंबर से 18 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित की गईं।
नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने कक्षा 10वीं (माध्यमिक) और 12वीं (वरिष्ठ माध्यमिक) की परीक्षाओं के लिए एचबीएसई सितंबर रिजल्ट 2025 की घोषित कर दिया है। विशेष सितंबर सत्र में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपने अंक ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड की तरफ से जारी रिजल्ट में CTP/OCTP, री-अपीयर, आंशिक सुधार, पूर्ण सुधार, अतिरिक्त और मर्सी चांस श्रेणियों के छात्र शामिल हैं। एचबीएसई सितंबर रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर या नाम, पिता या माता का नाम तथा जन्मतिथि दर्ज करनी होगी या वे अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना पंजीकरण नंबर भी दर्ज कर सकते हैं।
HBSE September Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'एचबीएसई सितंबर रिजल्ट 2024 कक्षा 10 और 12' लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के लिए स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
- अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- एचबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एचबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट देखें और फिर उसे डाउनलोड कर लें।
HBSE September Result 2025: परीक्षाएं कब हुई थीं?
राज्य भर में विभिन्न श्रेणियों के छात्रों के लिए विशेष सितंबर परीक्षाएं 25 सितंबर से आयोजित की गई थी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 25 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 सितंबर से 18 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित की गईं। दोनों कक्षाओं की सभी परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई थीं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें