HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 84.67% बच्चे पास
Saurabh Pandey | May 12, 2026 | 04:58 PM IST | 2 mins read
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं, जिसमें राज्य भर से कुल 2,95,478 छात्रों ने पंजीकरण कराया था अब रिजल्ट bseh.org.in के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH), भिवानी ने हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय में रिजल्ट्स की घोषणा की। इस वर्ष 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67 रहा है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष हरियाणा भर में आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए लगभग 2,95,478 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
New: HBSE 12th Compartment Result 2026 Direct Link
Latest: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा परिणाम में इस बार भी छात्राओं का शानदार प्रदर्शन जारी रहा, उन्होंने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। रिजल्ट्स के अनुसार, छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले 6.52% अधिक पास प्रतिशतता हासिल की है।
- छात्राओं का पास प्रतिशत - 87.97
- छात्रों का पास प्रतिशत - 81.45
Haryana Board Class 12 Result 2026: पुनर्मूल्यांकन का विकल्प
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो परीक्षार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे रिजल्ट घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
hbse 12th result 2026: स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का रिजल्ट डाटा
हरियाणा बोर्ड 12वीं के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 69.57 दर्ज किया गया। इस श्रेणी में कुल 2,642 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 1,838 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।
hbse 12th result 2026: संकायवार पास परसेंटेज
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं कला संकाय का पास प्रतिशत 82.60, विज्ञान संकाय में 90.08 तथा कॉमर्स संकाय में 88.20 रहा है। वहीं, पास परसेंटेज में जिला चरखी दादरी टॉप और नूंह सबसे नीचे पायदान पर रहा है।
Also read JNV LEST Class 11 Result 2026: जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट जारी, डाउनलोड लिंक जानें
hbse 12th result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर “HBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम