HBSE Exam 2024: हरियाणा बोर्ड के सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के छात्र 2 फरवरी तक करा सकेंगे एग्जाम रजिस्ट्रेशन
Abhay Pratap Singh | January 30, 2024 | 07:36 PM IST | 1 min read
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी छात्रों के लिए परीक्षा पंजीकरण व आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 30 जनवरी से 2 फरवरी तक निर्धारित की है।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी छात्रों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों से एग्जाम रजिस्ट्रेशन व आवेदन शुल्क जमा कराने की तिथि 30 जनवरी से 2 फरवरी तक निर्धारित की है।
अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए हरियाणा राज्य के प्रत्येक विद्यार्थियों से 150 रुपये व अन्य राज्यों के प्रत्येक विद्यार्थियों से 200 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। वहीं, इस तिथि में पंजीकरण न होने पर 1000 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ 3 फरवरी से 6 फरवरी तक एनरोलमेंट शुल्क जमा किया जा सकता है।
एनरोलमेंट आवेदन के बाद 7 फरवरी से 8 फरवरी तक विद्यालयों को ऑनलाइन सुधार का भी विकल्प दिया जाएगा। अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य आवेदन फॉर्म व एनरोलमेंट आवेदन शुल्क बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आईडीबीआई बैंक द्वारा ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
स्कूल आवेदन फॉर्म भरने व एनरोलमेंट आवेदन शुल्क जमा करने पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मोबाइल नंबर 9728666953 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यालय एनरोलमेंट शाखा के फोन नंबर 01664-254302, 01664-244171 व ईमेल आईडी asaffi@bseh.org.in पर मेल के माध्यम से अपनी समस्या बता सकते हैं।
आपको बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी छात्रों के लिए वार्षिक परीक्षा 2024 की कट लिस्ट बीते 24 जनवरी को जारी किया था। परीक्षार्थी कट लिस्ट में दर्ज गलत विवरण 7 फरवरी तक ऑनलाइन या ऑफलाइन से सही करा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज