HBSE Compartmental Exam 2025: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड जारी; 27,636 छात्र होंगे
Abhay Pratap Singh | June 27, 2025 | 06:57 PM IST | 2 mins read
एचबीएसई कंपार्टमेट 2025 परीक्षा सीनियर सेकेंडरी के लिए 4 जुलाई को और सेकेंडरी के लिए 5 से 14 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने आज यानी 27 जून को एचबीएसई सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। स्वयंपाठी परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in के माध्यम से हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर/ नाम, पिता का नाम और माता का नाम जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छात्रों को हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड पर अपनी फोटो चिपकाकर उसे स्कूल के प्रधानाचार्य या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना अनिवार्य है।
नोटिस में कहा गया, “सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी-सह-पूर्व मध्यमा द्वितीय वार्षिक परीक्षा (कंपार्टमेंट/पूर्ण विषय/आंशिक विषय श्रेणी) जुलाई-2025 एवं सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा जुलाई-2025 हेतु स्वयंपाठी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र 27 जून, 2025 को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि होने पर तुरंत बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।”
हरियाणा बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा में 27,636 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनमें से सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के लिए 16,842 विद्यार्थी और सेकेंडरी की परीक्षा के लिए 10,974 छात्र हैं। सीनियर सेकेंडरी की एक दिवसीय कंपार्टमेंट परीक्षा 4 जुलाई को होगी। वहीं, सेकेंडरी की कंपार्टमेंट परीक्षा 5 से 14 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
एचबीएसई कंपार्टमेंट एग्जाम 2025 के लिए प्रदेश भर में कुल 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए 27 उड़नदस्तों का गठन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
HSBE COMPARTMENT EXAM 2025: परीक्षा दिवस दिशा-निर्देश
हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले छात्रों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा:
- परीक्षा केंद्र परिवर्तन की अनुमति नहीं है।
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
- परीक्षार्थी को आईडी कार्ड/ मूल आधार कार्ड परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
- परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार