HBSE 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, 95.22 फीसदी छात्र हुए पास
Abhay Pratap Singh | May 12, 2024 | 12:12 PM IST | 1 min read
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे अपना रोल नंबर दर्ज कर एचबीएसई 10वीं रिजल्ट डाउनलोड कर कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने आज यानी 12 मई को हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। एचबीएसई बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर एचबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट जांच सकते हैं। हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा में 95.22 फीसदी छात्र हुए पास हुए हैं।
इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में पिछले वर्ष की तुलना में एकेडमिक में 25 प्रतिशत और ओपन अंकों में 38 प्रतिशत से अधिक अंकों की बढ़ोतरी हुई है।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि माध्यमिक (शैक्षणिक) नियमित परीक्षा में 2,86,714 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,73,015 उत्तीर्ण हुए। जबकि 3,652 अभ्यर्थियों का परिणाम (ई.आर.) एसेंशियल रिपीट था, जिसका अर्थ है कि ऐसे अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 छात्र अपने लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर सहित अन्य विवरण की सहायता से दर्ज कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड हाई स्कूल एग्जाम 2024 में उपस्थित हुए छात्र अपने रोल नंबर की जांच एचबीएसई कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड से कर सकते हैं।
Haryana Board 10th Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर छात्र आसानी से हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध एचबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर या पंजीकरण संख्या, ईमेल आईडी, नाम और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद हरियाणा बोर्ड क्लास 10th रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल