Haryana RTE Admissions 2026-27: हरियाणा आरटीई प्रवेश के लिए पंजीकरण उज्ज्वल पोर्टल पर शुरू, लास्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 10, 2026 | 01:53 PM IST | 2 mins read
हरियाणा आरटीई एडमिशन 2026-27 के माध्यम से नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा 1 में प्रवेश देने वाले 7,505 निजी स्कूलों की कुल 60,479 सीटें भरी जाएंगी।
नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) और वंचित समूहों (DG) से संबंधित बच्चों के लिए आरटीई प्रवेश 2026-27 प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट harprathmik.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं।
हरियाणा आरटीई एडमिशन 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 22 से 26 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा।
प्राथमिक शिक्षा निदेशालय हरियाणा द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा 1 के उम्मीदवार उज्ज्वल पोर्टल के माध्यम से 25% आरक्षित कोटा के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभिभावकों को सही जानकारी के साथ सावधानी पूर्वक फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।
RTE Haryana Admissions 2026-27: आयु सीमा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में EWS/DG छात्रों की प्रवेश आयु 31 मार्च, 2026 के आधार पर तय की जाएगी।
| कक्षा | आयु | जन्म तिथि समय सीमा |
|---|---|---|
|
नर्सरी |
3 वर्ष |
01.04.2022 से 31.03.2023 तक |
|
एलकेजी |
4 साल |
01.04.2021 से 31.03.2022 तक |
|
यूकेजी |
5 साल |
01.04.2020 से 31.03.2021 तक |
|
वर्ग 1 |
6 साल |
01.04.2019 से 31.03.2020 तक |
RTE Haryana Eligibility Criteria 2026: पात्रता
- छात्र हरियाणा राज्य का निवासी होना चाहिए।
- छात्र ईडब्ल्यूएस/ वंचित समूह श्रेणी से संबंधित होना
- ईडब्ल्यूएस के लिए सालाना आय 1,80,000 रुपये से कम होना चाहिए।
- डीजी के तहत एससी, युद्ध विधवा के बच्चे, सीडब्ल्यूएसएन, एचआईवी प्रभावित बच्चा, अनाथ बच्चे पात्र हैं।
- निवास संबंधित स्कूल के 0 से 3 किलोमीटर के आस-पास के दायरे में होना अनिवार्य है।
Haryana RTE Admission UJJWAL Portal: कुल सीटें
हरियाणा आरटीई प्रवेश के माध्यम से भाग लेने वाले 7,505 स्कूलों की कुल 60,479 सीटे भरी जाएंगी। नीचे सारणी में कक्षा के अनुसार सीटों का विवरण जांच सकते हैं:
| कक्षा | सीटें |
|---|---|
|
नर्सरी |
23,988 |
|
एलकेजी |
1,324 |
|
यूकेजी |
2,328 |
|
कक्षा 1 |
32,839 |
Haryana RTE Admission Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस की जांच कर सकते हैं:
- ऑनलाइन पंजीकरण - आरटीई प्रवेश/Ujjwal पोर्टल http://117.239.183.208/rte_admission/ पर जाएं और सही जानकारी का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- दस्तावेज अपलोड - परिवार पहचान पत्र (PPP) और बच्चे के आधार कार्ड की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
- स्कूल का चयन - अपने निवास स्थान से 0–1 किमी और 1–3 किमी के दायरे में स्थित अपनी पसंद के स्कूलों का चयन करें।
- सबमिट करें - सभी जानकारी की अच्छी तरह से समीक्षा करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा करें।
अगली खबर
]Sadhana Saptah 2026: उच्च शिक्षा विभाग ने ‘साधना सप्ताह 2026’ के तहत आईकेएस पर संवादपूर्ण सत्र आयोजित किया
यह सत्र समकालीन शिक्षा, अनुसंधान और शासन में भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) की प्रासंगिकता पर केंद्रित था, जिसका उद्देश्य संरचित सहकर्मी अधिगम (पियर लर्निंग) और सार्थक संवाद को बढ़ावा देना था।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा