Haryana Police SPO Recruitment 2026: हरियाणा में एसपीओ के 400 पदों पर निकली भर्ती, जिला-वार शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | August 18, 2026 | 05:02 PM IST | 2 mins read

हरियाणा पुलिस एसपीओ भर्ती 2026 के लिए कोई ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया या लिखित परीक्षा/ शारीरिक परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी।

हरियाणा पुलिस टेलीकम्यूनिकेशन एसपीओ भर्ती 2026 एक्स-सर्विसमैन और एक्स-कांस्टेबल के लिए है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हरियाणा पुलिस के दूरसंचार विभाग (Telecommunication Wing) ने हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 21 के अंतर्गत 400 विशेष पुलिस अधिकारियों (SPOs) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती आर्म्ड फोर्सेज और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) के एक्स-सर्विसमैन और विघटित हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (HSISF) और हरियाणा आर्म्ड पुलिस (HAP) बटालियन के पूर्व कांस्टेबल के लिए खुली है।

हरियाणा पुलिस एसपीओ भर्ती 2026 के लिए कोई ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया या लिखित परीक्षा नहीं है। योग्य उम्मीदवारों को जिले-वार शेड्यूल के अनुसार स्वयं जाकर अपने ऑफलाइन भरे गए आवेदन पत्र और दस्तावेज जमा करने होंगे। डॉक्यूमेंट जमा करने का प्रक्रिया 24 अगस्त से 27 अगस्त, 2026 तक चलेगी।

Haryana Police SPO District-wise schedule 2026: जिलावार कार्यक्रम

कैंडिडेट्स को सिर्फ अपने जिले में दी गई तिथि पर ही रिपोर्ट करना होगा:

  • 24 अगस्त 2026 (सोमवार) - पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल
  • 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) - सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी
  • 26 अगस्त 2026 (बुधवार) - गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी और नारनौल
  • 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) - हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली

नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों को विधिवत भरा हुआ आवेदन फॉर्म, मूल दस्तावेज व उनकी फोटो कॉपी का एक सेट, आवश्यक शपथ प्रमाण-पत्र एवं अन्य निर्धारित डॉक्यूमेंट के साथ आवेदक अपनी निर्धारित तिथि को सुबह 9:00 बजे तक पुलिस लाइंस दूरसंचार, सेक्टर-25 के सामने, ग्राम मोगीनंद, पंचकूला, हरियाणा के पास पहुंचना होगा।”

Also read HVPNL Apprentice Recruitment 2026: हरियाणा विद्युत विभाग में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन जारी, चयन प्रक्रिया

Haryana Police SPO Eligibility 2026: पात्रता और चयन प्रक्रिया

आवेदक 10+2 (कक्षा 12वीं) की परीक्षा पास हो और विज्ञापन की तिथि को उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सशस्त बलों/ सीएपीएफ में कम से कम 5 साल की सर्विस होनी चाहिए। अनुशासनहीनता, गलत व्यवहार या मेडिकल अनफिटनेस की वजह से अभ्यर्थी हटाया या निकाला नहीं गया होना चाहिए।

सेवा से डिस्चार्ज के समय मेडिकल श्रेणी ‘A’ होनी चाहिए, जबकि डिस्चार्ज के समय चरित्र प्रमाण पत्र को ‘Exemplary/Outstanding’ रेटिंग दी जानी चाहिए। टेलीकम्युनिकेशन इक्विपमेंट संभालने का अनुभव रखने वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी, खासकर उन्हें जिन्होंने सिग्नल कोर में काम किया हो।

हरियाणा पुलिस एसपीओ चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल जांच व कैरेक्टर और पिछली जानकारी का वेरिफिकेशन शामिल होगा। चयनित SPOs को 15 दिन का कैप्सूल ट्रेनिंग कोर्स करना होगा। कोई लिखित या फिजिकल टेस्ट नहीं होगा

Haryana Police SPO Salary 2026: वेतन और निर्देश

चयनित एसपीओ को प्रतिमाह 20000 मानदेय बैंक खाते में जमा की जाएगी। नियुक्ति के समय वर्दी सामग्री के लिए 3000 रुपये एक साथ और सरकारी दौरे के लिए प्रति दिन 150 रुपये टीए/ डीए दिया जाएगा। आकस्मिक अवकाश हरियाणा पुलिस के कांस्टेबलों पर लागू नियम के अनुसार दिया जाएगा।

यह नियुक्ति शुरू में एक वर्ष के लिए होगी और रेगुलर अपॉइंटमेंट तक जारी रहेगी। एसपीओ को उनके गृह पुलिस थानों में तैनात नहीं किया जाएगा, हालांकि उपलब्धता के आधार पर होम डिस्ट्रिक्ट को प्राथमिकता दी जा सकती है। आपातकालीन स्थिति में कुछ समय के लिए राज्य में कहीं भी तैनात किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए haryanapolice.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]