Trusted Source Image

Haryana Court Clerk Admit Card 2026: हरियाणा कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड sssc.gov.in पर जारी, परीक्षा 24 अगस्त से

Abhay Pratap Singh | August 18, 2026 | 03:49 PM IST | 2 mins read

हरियाणा कोर्ट क्लर्क 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

हरियाणा कोर्ट क्लर्क 2026 भर्ती के माध्यम से कुल 1,265 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
हरियाणा कोर्ट क्लर्क 2026 भर्ती के माध्यम से कुल 1,265 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अंतर्गत आने वाले सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर हरियाणा कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

हरियाणा कोर्ट क्लर्क 2026 लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 24 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को हरियाणा कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अभ्यर्थियों को हरियाणा कोर्ट क्लर्क 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार हॉल टिकट में अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग टाइम व परीक्षा केंद्र का पता और निर्देश जांच सकते हैं।

Also readIAF Agniveer Vayu Musician Admit Card 2026: आईएएफ अग्निवीर म्यूजिशियन एडमिट कार्ड इंटेक 01/2027 के लिए जारी

हरियाणा कोर्ट क्लर्क 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में जनरल नॉलेज सेक्शन से 50 अंकों के 50 प्रश्न और इंग्लिश कंपोजिशन में 20 अंकों के 20 प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के व 30 अंकों के सब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में ¼ नेगेटिव मार्किंग है। प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है।

प्रवेश पत्र में किसी भी तरह की गलती होने पर अभ्यर्थियों को तुरंत परीक्षा प्राधिकारण से संपर्क करना चाहिए। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,265 पदों को भरा जाएगा।

Haryana Court Clerk Admit Card 2026 Out: डाउनलोड चरण

हरियाणा कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.gov.in पर जाएं।
  • क्लर्क (सबऑर्डिनेट कोर्ट ऑफ हरियाणा ) रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन टैब पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करें और हरियाणा कोर्ट क्लर्क कॉल लेटर का प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications