Haryana Nursing Counselling 2026: हरियाणा नर्सिंग काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल जारी, 30 अक्टूबर तक करें पंजीकरण

Abhay Pratap Singh | October 27, 2026 | 05:02 PM IST | 2 mins read

हरियाणा नर्सेज एंड नर्सेज-मिडवाइव्स काउंसिल 2026 राउंड-1 के लिए चॉइल फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया आज दोपहर 2 बजे से शुरू है, जो 29 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी।

हरियाणा नर्सेज एंड नर्सेज-मिडवाइव्स काउंसिल 2026 राउंड 1 मेरिट लिस्ट 29 अक्टूबर को जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक (UHSR) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ANM, GNM और MPHW (पुरुष) कोर्स में दाखिले के लिए राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार हरियाणा नर्सेज और नर्सेज-मिडवाइव्स काउंसिल की वेबसाइट nursing.online-counselling.co.in पर जाकर 28 अक्टूबर तक पंजीकरण कर सकते हैं।

हरियाणा नर्सेज एंड नर्सेज-मिडवाइव्स काउंसिल 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू है। प्राथमिकताओं को लॉक करने/ विकल्प भरने की प्रक्रिया आज दोपहर 2 बजे से शुरू है, जो 29 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। भरे गए विकल्पों के आधार पर संस्थान और पाठ्यक्रम का ऑनलाइन आवंटन 30 अक्टूबर को किया जाएगा।

Haryana Nurses And Nurse-Midwives Counselling 2026: पंजीकरण प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://nursing.online-counselling.co.in/ पर जाएं।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, पसंदीदा विकल्पों का चयन करें।
  • शुल्क जमा करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

किसी भी और जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इन वेबसाइट्स पर जाने की सलाह दी गई है:

  • dmer.haryana.gov.in
  • haryananursescouncil.in

Also read UP NEET PG Counselling 2026: यूपी नीट पीजी राउंड 1 मेरिट लिस्ट upneet.gov.in पर, चॉइस फिलिंग 30 अक्टूबर तक

Haryana Nurses And Nurse-Midwives Counselling 2026 Round-1: राउंड 1 शेड्यूल

नीचे सारणी में हरियाणा नर्सिंग काउंसलिंग 2026 राउंड 1 शेड्यूल जांच सकते हैं:

क्रम संख्या प्रथम चरण (ROUND-1) की संभावितसमय-सारणी
तिथियां

1.

ऑनलाइन वेबपोर्टल पर नया पंजीकरण (https://nursing.online-counselling.co.in)

26.10.2026 (दोपहर 01:00 बजे से) से 28.10.2026 (रात) 11:59 बजे तक)

2.

मेरिट सूची का प्रदर्शन

29.10.2026 (सुबह 11:00 बजे)

3.

वरीयता लॉक करना / चॉइस फिलिंग

27.10.2026 (दोपहर 02:00 बजे से) से 29.10.2026 (रात 11:59 बजे तक)

4.

संस्थान/पाठ्यक्रम का ऑनलाइन आवंटन

30.10.2026 (सुबह 11:00 बजे)

5.

पात्रता हेतु मूल दस्तावेजों का सत्यापन / शुल्क जमा करना तथा संस्थान द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर छात्रों का प्रवेश दर्ज करना

30.10.2026 (सुबह 11:00 बजे से) से 31.10.2026 (शाम 05:00 बजे तक)

उम्मीदवारों को डिमांड ड्राफ्ट/RTGS/NEFT के माध्यम से सीधे आवंटित संस्थान में शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवारों को राज्य आरक्षण नीति के अनुसार आरक्षण और आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]