HSSC CET Group D Recruitment 2026: एचएसएससी सीईटी ग्रुप-सी के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, 5 जुलाई तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | July 4, 2026 | 02:02 PM IST | 2 mins read
एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (सीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामलि है।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत ग्रुप-डी पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से 5 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा पास की हो। साथ ही, मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का होना अनिवार्य है। हरियाणा एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू है। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित थी।
Haryana HSSC CET Group D Recruitment 2026: संशोधित शेड्यूल
नीचे सारणी में उम्मीदवार हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए संशोधित शेड्यूल जांच सकते हैं:
| विवरण | तिथियां |
|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
|
5 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक |
|
फीस जमा करने की अंतिम तिथि
|
8 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक |
|
आवेदन पत्र में सुधार/बदलाव
|
9 जुलाई से 11 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे तक |
एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य व अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 500 रुपये तथा हरियाणा के आरक्षित वर्ग/ ईडब्ल्यूएस और सामान्य महिला कैंडिडेट को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, आधार नंबर के बिना आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस देनी होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र भरने या उसमें सुधार करने का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।” एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (सीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामलि है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Haryana HSSC CET Group D 2026 Online Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Apply for CET Group D-05/2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा