Haryana News: हरियाणा के पूर्व अग्निवीरों को राज्य सेवाओं की सीधी भर्ती में मिलेगा आरक्षण, सरकार ने लिया फैसला
Santosh Kumar | August 21, 2025 | 07:18 AM IST | 1 min read
जारी बयान के अनुसार, विस्तृत विचार-विमर्श के बाद पूर्व अग्निवीरों को राज्य की विभिन्न सेवाओं में आरक्षण प्रदान करने के लिए एक नीति तैयार की गई है।
नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत अपनी सेवा पूरी कर चुके पूर्व अग्निवीरों के लिए एक अहम फैसला लिया है। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने राज्य के पूर्व अग्निवीरों को राज्य सेवाओं की विभिन्न सीधी भर्ती में क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया है।
हरियाणा सरकार के इस फैसले के तहत, ग्रुप-बी की नौकरियों में 1% और ग्रुप-सी की नौकरियों में 5% आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 20% और वन विभाग में 10% आरक्षण पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेगा।
जारी बयान के अनुसार, विस्तृत विचार-विमर्श के बाद पूर्व अग्निवीरों को राज्य की विभिन्न सेवाओं में आरक्षण प्रदान करने के लिए एक नीति तैयार की गई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है।
Also read AAI Recruitment 2025: एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 28 अगस्त से शुरू होगा आवेदन
पूर्व अग्निवीरों को कौशल विशेषज्ञता से संबंधित ‘ग्रुप-बी’ पदों पर 1% और ‘ग्रुप-सी’ पदों (कुछ निर्दिष्ट श्रेणियों को छोड़कर) पर 5% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। गृह विभाग में पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए 20% आरक्षण दिया जाएगा।
इसी प्रकार, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में वन रक्षक, जेल विभाग में वार्डर और खनन एवं भूविज्ञान विभाग में ‘माइनिंग गार्ड’ (खनन रक्षक) के पदों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच