Haryana DElEd Exam 2025: हरियाणा डीएलएड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि जारी, 23 अक्टूबर से एग्जाम, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | September 15, 2025 | 05:21 PM IST | 1 min read
परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं छात्रों और शिक्षकों के संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) सितंबर 2025 सत्र की प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 23 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2025 तक चलेगी, जिसमें प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र शामिल होंगे। आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध इस शेड्यूल के अनुसार, विभिन्न संस्थानों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं छात्रों और शिक्षकों के संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड कार्यालय बाहरी प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की नियुक्ति करेगा।
निरीक्षण के लिए पर्यवेक्षक की होगी नियुक्ति
साथ ही आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। सभी शिक्षण संस्थानों को डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही ऑनलाइन मार्कशीट, ड्यूटी चार्ट और गाइडलाइन लेटर आदि भरने की जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। हरियाणा डीएलएड की परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2025 तक चलेंगी।
Haryana DElEd Exam 2025: डीएलएड एग्जाम टाइम
सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में हरियाणा डीएलएड प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा, जिस पर स्कैन की गई और विधिवत सत्यापित तस्वीर होनी चाहिए।
साथ ही, परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन और कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सख्त वर्जित है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड 2025 परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी कर दी है।
अगली खबर
]Bihar DElEd Exam: पटना के एक सेंटर पर 14 से 27 सितंबर तक होने वाली परीक्षाएं रद्द, संशोधित एडमिट कार्ड जारी
बोर्ड के आधिकारिक हैंडल पर जारी नोटिस के अनुसार, बीएसईबी ने पटना जिले के एक परीक्षा केंद्र पर 14 से 27 सितंबर 2025 तक होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि अपरिहार्य कारणों से इस केंद्र पर परीक्षा रद्द की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी