HBSE Admit Card 2025: एचबीएसई 10वीं-12वीं सितंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम डेट, गाइडलाइंस
Santosh Kumar | September 16, 2025 | 11:32 AM IST | 2 mins read
बोर्ड परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसमें कुल 44,575 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनमें 28,523 लड़के और 16,052 लड़कियां हैं।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सितंबर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी अपना पिछला रोल नम्बर या नाम, पिता का नाम व माता का नाम भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को ए-4 साइज के रंगीन प्रिंट में निकालकर उसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचना आवश्यक है।
BSEH Admit Card 2025: एचबीएसई बोर्ड एग्जाम डेट
बोर्ड ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (एकेडमिक/मुक्त विद्यालय) की कम्पार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त विषय, अंक सुधार व मर्सी चांस की परीक्षाएं 25 सितंबर से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसमें कुल 44,575 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनमें 28,523 लड़के और 16,052 लड़कियां हैं। 10वीं (एकेडमिक) में 5,542 और 12वीं (एकेडमिक) में 4,338 विद्यार्थी शामिल होंगे।
HBSE Admit Card 2025: स्क्राइब के लिए अनुमति लेनी होगी
अगर कोई गलती है तो तुरंत बोर्ड कार्यालय जाकर उसे ठीक करवा लें, बाद में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। जिनका रोल नंबर रोका गया है, वे जरूरी दस्तावेजों के साथ बोर्ड कार्यालय जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले लेखक के लिए अनुमति लेनी होगी। इसके लिए उन्हें ईमेल या सीधे बोर्ड कार्यालय में दस्तावेज जमा कराने होंगे। किसी भी समस्या की स्थिति में छात्र अधिसूचना में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Haryana Board Admit Card 2025: दिशानिर्देश जारी
बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए अन्य दिशानिर्देश इस प्रकार हैं, जिनका कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए-
- अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा केंद्र नहीं बदला जा सकता।
- प्रवेश पत्र पर पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो चिपकाएं और उसे प्रधानाचार्य से सत्यापित करवाएं।
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
- प्रवेश पत्र को लेमिनेट न करवाएं, उस पर तिथि के अनुसार परीक्षार्थी और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होंगे।
- परीक्षा में पहचान पत्र/आधार कार्ड लाना अनिवार्य है और आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए।
- परीक्षा में स्मार्ट वॉच, मोबाइल, कैलकुलेटर आदि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं लाना वर्जित है।
- किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देना अपराध है, ऐसी स्थिति में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
- प्रश्न पत्र में विकल्पों वाले प्रश्नों पर निशान न लगाएं, अन्यथा अनुचित साधन मामला (यूएमसी) दर्ज किया जाएगा।
अगली खबर
]BSEH Admit Card 2025: हरियाणा एचओएस और डीएलएड एडमिट कार्ड कल होगा जारी, bseh.org.in से कर सकेंगे डाउनलोड
इसके साथ ही एचबीएसई द्वारा डीएलएड सितंबर 2025 परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी