Gurugram District Court Vacancy 2026: गुरुग्राम डिस्ट्रिक कोर्ट में 155 पदों पर आवेदन शुरू, लास्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | January 25, 2026 | 03:53 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से डिस्ट्रिक कोर्ट गुरुग्राम में क्लर्क के 80 पद और स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के 75 पद भरे जाएंगे।
नई दिल्ली: जिला अदालत गुरुग्राम (Gurugram District Court) में क्लर्क (ad-hoc) और स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (अंग्रेजी) (ad-hoc) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑफलाइन माध्यम में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 155 पदों को भरा जाएगा, जिसमें क्लर्क के 80 पद और स्टेनोग्राफर ग्रेड - 3 के 75 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों से गुरुग्राम डिस्ट्रिक कोर्ट भर्ती 2026 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी, 2026 से शुरू है।
Gurugram Court Stenographer and Clerk Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 (इंग्लिश) - आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स या बैचलर ऑफ साइंस या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- क्लर्क - किसी मान्यता प्राप्त विवि से आर्ट्स या साइंस में स्नातक या उसके समकक्ष डिग्री हो। कक्षा 10वीं (मैट्रिकुलेशन) की परीक्षा हिंदी विषय के साथ पास की हो।
कैंडिडेट की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट, कंप्यूटराइज्ड ट्रांसक्रिप्शन और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। वहीं, क्लर्क पदों के लिए लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट गुरुग्राम भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी प्रतिमाह 25,500 रुपये (शुरू में 6 महीने की अवधि के लिए या जब तक रेगुलर नियुक्तियां नहीं हो जाती, जो भी पहले हो) होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जांच सकते हैं।
Gurugram District Court Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट gurugram.dcourts.gov.in पर जाएं और होमपेज पर ‘रिक्रूटमेंट’ टैब पर क्लिक करें। नोटिस में उपलब्ध आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें और उसे भरें। सहायक दस्तावेज संलग्न करें और अंतिम तिथि तक “द डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, मिनी सेक्रेटेरिएट के पास, सोहना रोड, सेक्टर - 11, राजीव चौक, गुरुग्राम, हरियाणा - 122001” पते पर भेज दें।
अगली खबर
]RSSB Lab Assistant Notification 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट नोटिफिकेशन 804 पदों के लिए जारी, आवेदन तिथि जानें
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट क्वालीफिकेशन के अनुसार, आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (10+2) कक्षा की परीक्षा विज्ञान, गणित और भूगोल विषय के साथ पास किया हो।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा