GUJCET Answer Key 2026: गुजरात सीईटी आंसर की बीई, बीटेक और बीफार्म परीक्षाओं के लिए जारी, आपत्तियां दर्ज करें
Abhay Pratap Singh | April 5, 2026 | 04:51 PM IST | 2 mins read
जीयूजेसीईटी 2026 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB), गांधीनगर ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी बीई, बीटेक और बीफार्म परीक्षाओं के लिए जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के माध्यम से गुजरात सीईटी 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
जीयूजेसीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों को गुजरात सीईटी आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल शाम 6:00 बजे है।
अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। गुजरात सीईटी परीक्षा में उत्तरों को चुनौती देने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अलग फॉर्म भरना होगा। आपत्ति दर्ज करने का फॉर्म www.gsebeservice.com पर उपलब्ध है।
आपत्तियां प्राप्त होने के बाद विषय विशेषज्ञ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करेंगे। यदि कोई भी आपत्ति सही पाई जाती है, तो संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। अंतिम कुंजी के आधार पर गुजरात सीईटी 2026 परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Also read BPSC AEDO Admit Card 2026: बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड जारी, bpsconline.bihar.gov.in से करें डाउनलोड
शुल्क भुगतान का प्रमाण प्रस्तुत नहीं करने पर आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। यदि आपत्ति वैध पाई जाती है, तो संबंधित शुल्क वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग को 45% (120 में से 54) अंक और एससी/ एसटी/ ओबीसी को 40% (120 में से 48) अंक लाना होगा।
गुजरात सीईटी उत्तर कुंजी में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय के लिए जारी कर दी गई है। यह तीन भाषाओं - गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है। गुजरात सीईटी का आयोजन 29 मार्च को किया गया था, जिसमें लगभग 2.65 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
GUJCET 2026 answer keys: आपत्तियां कैसे उठाएं?
गुजरात सीईटी 2026 प्रोविजनल उत्तर कुंजी के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- ऑब्जेक्शन फॉर्म गुजरात सीईटी 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी के साथ उपलब्ध हैं।
- उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति दर्ज करने हेतु एक अलग फॉर्म भरना होगा।
- आपत्ति दर्ज कराने के लिए सहायक और वैध दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
- एसबीआई बैंक के चालान के माध्यम से आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
- कैंडिडेट को भरा हुआ फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज ईमेल आईडी gujcetkey@gmail.com पर भेजना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा