Gujarat HC Recruitment 2024: गुजरात एचसी में डिप्टी सेक्शन ऑफिसर के 122 रिक्तियों पर निकली भर्ती, आवेदन करें
Abhay Pratap Singh | June 2, 2024 | 12:01 PM IST | 2 mins read
गुजरात हाई कोर्ट भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि 15 जून तय की गई है।
नई दिल्ली: गुजरात होई कोर्ट की ओर से डिप्टी सेक्शन ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। गुजरात एचसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से ऑनलाइन मोड में शुरू की गई है।
गुजरात हाई कोर्ट डिप्टी सेक्शन ऑफिसर 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तय की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत डिप्टी सेक्शन ऑफिसर पदों के लिए कुल 122 रिक्तियां भरी जाएंगी। चयन प्रक्रिया के लिए 100-100 अंकों का एलिमिनेशन टेस्ट और मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
गुजरात एचसी भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। किसी भी स्थिति में आयु सीमा में छूट के बावजूद आवेदक की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से स्नातक (ग्रेजुएट) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
गुजरात डिप्टी सेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, आरक्षित वर्ग के आवेदकों को फीस भुगतान में 50% की छूट दी गई है। इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 39,900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
Gujarat High Court Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट https://hc-ojas.gujarat.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद, High Court Bharti 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- दस्तावेज की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
- उम्मीदवार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन मोड में भुगतान करें।
- भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम