GUJCET 2024 Result: गुजरात सीईटी रिजल्ट gseb.org पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 9, 2024 | 09:21 AM IST | 2 mins read
गुजरात सीईटी स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने आज यानी 9 मई को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (गुजरात सीईटी) परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। जीयूजेसीईटी परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर गुजरात सीईटी 2024 परिणाम देख सकते हैं।
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। गुजरात सीईटी 2024 परीक्षा इस साल 31 मार्च 2024 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। जीयूजेसीईटी का आयोजन भाग लेने वाले संस्थानों में बीई/बीटेक और बीफार्मा जैसे व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
GUJCET रिजल्ट 2024 में योग्य घोषित उम्मीदवार स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए GUJCET काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जीयूजेसीईटी परीक्षा में 1.34 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। गुजरात सेट 2024 परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की गई थी।
Also read GSEB HSC Result 2024: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट gseb.org पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
गुजरात सीईटी स्कोरकार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, प्रतिशत रैंक, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक कैंडिडेट देख सकते हैं। मानदंड के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया के दौरान GUJCET 2024 के परिणामों को 40% और कक्षा 12 के अंकों को 60% वेटेज दिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड रैंक-वार, संस्थान-वार और शाखा-वार GUJCET 2024 कट-ऑफ जारी करेगा ।
GUJCET 2024 Result: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से जीयूजे सेट 2024 रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं:
- GUJCET 2024 की आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाएं।
- इसके बाद संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे छह अंकों का सीट नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- GUJCET परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसे जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
GUJCET Counseling 2024: काउंसलिंग
काउंसलिंग पंजीकरण पूरा होने के बाद GUJCET मेरिट सूची व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश समिति (ACPC) द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gjacpc.nic.in के माध्यम से मेरिट सूची में अपनी रैंकिंग देख सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार