GSEB HSC Supplementary Result 2025: जीएसईबी एचएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जनरल स्ट्रीम के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 17, 2025 | 10:33 AM IST | 2 mins read
जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन विंडो में 6 अंकों का सीट नंबर दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज यानी 17 जुलाई को जनरल स्ट्रीम के लिए जीएसईबी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन विंडो में 6 अंकों का सीट नंबर दर्ज करना होगा। गुजरात बोर्ड एचएससी सप्लीमेंट्री 2025 स्कोर कार्ड में छात्र अपना नाम, सीट संख्या, विषयवार अंक, प्राप्त ग्रेड और प्राप्त प्रतिशत सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं सामान्य स्ट्रीम सप्लीमेंट्री परिणाम 2025 में कुल 51.58 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। एचएससी जनरल स्ट्रीम के लिए जीएसईबी सप्लीमेंट्री एग्जाम 2025 के लिए कुल 40,865 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 33,731 परीक्षा में उपस्थित हुए। एचएससी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए 17,397 उत्तीर्ण छात्र पात्र हैं।
जीएसईबी एचएससी पूरक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे आगे प्रवेश ले सकते हैं, जबकि उत्तीर्ण मानदंड पूरा नहीं करने वाले छात्र उन्हें अगले पूरक सत्र में पुनः उपस्थित हो सकते हैं।
इस वर्ष, जीएसईबी 12वीं की पूरक परीक्षाएं 23 जून से 30 जून, 2025 तक आयोजित की गई थी। विज्ञान स्ट्रीम के परिणाम पहले 12 जुलाई, 2025 को जारी किए गए थे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
GSEB HSC Supplementary Result 2025: जीएसईबी एचएससी पूरक परीक्षा
गुजरात बोर्ड एचएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- “GSEB HSC सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र 6 अंकों का सीट नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- गुजरात बोर्ड पूरक परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]Jai Bhim Coaching Scheme: उपराज्यपाल ने जय भीम कोचिंग योजना में कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने के दिए आदेश
आप ने एक बयान में कहा कि भाजपा ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली में सार्वजनिक सेवाओं के ‘कार्यशील मॉडल को बंद कर दिया है’ और उन्होंने पार्टी पर प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाया।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम