GAT-B 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी पंजीकरण शुरू, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि; पैटर्न जानें
Saurabh Pandey | February 4, 2025 | 03:38 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने अभी तक GAT B 2025 एडमिट कार्ड और रिजल्ट जारी करने की तिथियों की घोषणा नहीं की है। पिछले वर्ष भी GAT B परीक्षा भी 20 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट- बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/DBT पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी 3 मार्च 2025 तक जीएटी बी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट- बायोटेक्नोलॉजी के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार करने के लिए 5 और 6 मार्च का समय दिया जाएगा।
GAT B 2025: आवेदन शुल्क
जीएटी-बी 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य , ओबीसी-(एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,300 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये है।
GAT-B 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/DBT पर जाएं।
- अब लेटेस्ट न्यूज के अंतर्गत GAT-B 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और फिर पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन टैब पर जाएं।
- आवेदन करने के लिए आवश्यक जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
- अब अपना आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- GAT-B 2025 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- GAT-B 2025 आवेदन फॉर्म जमा करें।
- इसके बाद कंफर्मेशन पेज की एक प्रति डाउनलोड करें।
GAT-B 2025 परीक्षा तिथि
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट बायोटेक्नोलॉजी परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा अवधि 180 मिनट यानी तीन घंटे है। पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जीएटी बी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी और प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी होगा।
GAT B 2025: परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम
GAT B 2025 को दो भागों में विभाजित किया जाएगा। भाग ए में 60 अनिवार्य प्रश्न होंगे, जबकि भाग बी में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से 60 प्रश्न का प्रयास करना होगा। जीएटी बी पेपर कुल 240 अंकों का होता है। भाग ए में जीएटी बी 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए आधे अंक काट लिए जाएंगे। जीएटी बी 2025 भाग बी में, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
GAT-B क्या है?
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट- बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) भाग लेने वाले संस्थानों में जैव प्रौद्योगिकी और संबद्ध क्षेत्रों में जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित स्नातकोत्तर कार्यक्रम में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
अगली खबर
]NTA NIFT Admit Card 2025: निफ्ट एडमिट कार्ड exams.nta.ac.in/NIFT पर जारी, 9 फरवरी को एग्जाम, जानें टाइमिंग
जिन उम्मीदवारों ने निफ्ट 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT के माध्यम से निफ्ट एडमिट कार्ड 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’