Santosh Kumar | February 4, 2025 | 11:44 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को निफ्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने निफ्ट 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT के माध्यम से निफ्ट एडमिट कार्ड 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है।
NIFT 2027: Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice | Design Principles
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech
NIFT 2027 Preparation Tips: GK and CA Ques | Mock Interview Ques | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 9 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए भारत भर के 81 शहरों में 92 परीक्षा केंद्रों पर होगी। निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2025 हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।
उम्मीदवारों को निफ्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एनटीए शैक्षणिक सत्र 2025-26 चरण 1 के लिए सीबीटी-पीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित करेगा।
इस परीक्षा के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए निफ्ट 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। एनटीए ने परीक्षा समय की घोषणा कर दी है-
प्रोग्राम | परीक्षा | परीक्षा समय | परीक्षा का माध्यम |
|---|---|---|---|
बैचलर ऑफ डिजाइन | GAT | सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक | CBT |
CAT | दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक | PBT | |
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी | GAT | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक | CBT |
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ डिजाइन दोनों | GAT | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक | CBT |
CAT | दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक | PBT | |
मास्टर ऑफ डिजाइन | GAT | सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक | CBT |
CAT | दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक | PBT | |
मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट | GAT | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक | CBT |
मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट और मास्टर ऑफ डिज़ाइन दोनों | GAT | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक | CBT |
मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी | GAT | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक | CBT |
NLEA बैचलर ऑफ डिजाइन | GAT | सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक | CBT |
NLEA बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी | GAT | सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक | CBT |
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से निफ्ट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
एनटीए निफ्ट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करते समय किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nift@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।