GPAT 2025 Scorecard: जीपैट स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर जारी, कट ऑफ अंक जानें
Saurabh Pandey | July 5, 2025 | 06:41 PM IST | 1 min read
एनबीईएमएस संबंधित श्रेणियों के अनुसार GPAT 2025 के लिए कट ऑफ अंक जारी करता है। GPAT कटऑफ एक न्यूनतम अंक है, जिसे उम्मीदवार को परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए स्कोर करना चाहिए।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
New: GPAT PYQ's with Solutions PDF (2020–2025)
Latest: GPAT 2027 Syllabus
Don't Miss: GPAT 2027 Complete Guide
एनबीईएमएस ने 25 जून, 2025 को GPAT रिजल्ट जारी किया है, जिसमें कुल 4714 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। प्राधिकरण ने अब GPAT स्कोरकार्ड 2025 भी जारी कर दिया है।
GPAT 2025: स्कोरकार्ड विवरण
- आवेदन संख्या
- अभ्यर्थी का नाम
- माता का नाम
- पिता का नाम
- श्रेणी
- लिंग
- विकलांग व्यक्ति
- निवास स्थान
- जन्म तिथि
- राष्ट्रीयता
- GPAT 2025 में प्राप्त अंक
- अधिकतम अंक
- अखिल भारतीय रैंक
- स्कोरकार्ड की वैधता
- श्रेणीवार कटऑफ योग्यता अंक
GPAT 2025 Result: कटऑफ अंक
एनबीईएमएस संबंधित श्रेणियों के अनुसार GPAT 2025 के लिए कट ऑफ अंक जारी करता है। GPAT कटऑफ एक न्यूनतम अंक है, जिसे उम्मीदवार को परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए स्कोर करना चाहिए।
GPAT 2025 कटऑफ जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को फार्मेसी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार प्रत्येक भाग लेने वाले संस्थान के लिए अलग से आवेदन करना होगा। कटऑफ आमतौर पर सीटों की उपलब्धता, परीक्षा का कठिनाई स्तर और GPAT 2025 परीक्षा में उपस्थित होने और उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या जैसे कई कारकों पर आधारित होता है।
|
श्रेणी
|
कट-ऑफ परसेंटाइल (%)
|
कट-ऑफ स्कोर
|
GPAT 2025 रैंक
|
|---|---|---|---|
|
सामान्य (UR)
|
96.2390225
|
182
|
216
|
|
सामान्य-पीडब्ल्यूबीडी (UR-PwBD)
|
63.1199355
|
95
|
17766
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
|
90.9465021
|
172
|
4328
|
|
EWS-पीडब्ल्यूबीडी
|
48.3369395
|
77
|
24371
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
|
90.2231556
|
168
|
4648
|
|
OBC-पीडब्ल्यूबीडी
|
45.1996097
|
74
|
26009
|
|
अनुसूचित जाति (SC)
|
76.4456323
|
119
|
11127
|
|
SC-पीडब्ल्यूबीडी
|
45.1996097
|
74
|
26145
|
|
अनुसूचित जनजाति (ST)
|
55.457978
|
80
|
21027
|
|
ST-पीडब्ल्यूबीडी
|
51.1433541
|
80
|
23431
|
GPAT क्या है?
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) एक अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो मास्टर ऑफ फार्मेसी (M.Pharm) जैसे स्नातकोत्तर फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है। GPAT 2025 परीक्षा में 19 विषय हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच