Santosh Kumar | June 25, 2025 | 06:04 PM IST | 2 mins read
जीपैट 2025 में पूछे गए 5 प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को इन सभी प्रश्नों के लिए पूरे अंक दिए गए हैं।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जीपैट 2025 में कुल 4714 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। एनबीई ने जीपैट रिजल्ट पीडीएफ अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अपलोड किया है। बोर्ड ने परीक्षा से जुड़े आंकड़े जैसे कैटेगरी वाइज कटऑफ और अन्य जानकारी भी शेयर की है।
जीपैट 2025 फाइनल आंसर की 4 जुलाई को या उसके बाद जारी किया जाएगा। जीपैट फाइनल आंसर की 29 मई, 2025 को जारी प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की जांच के बाद तैयार की गई है।
जीपैट 2025 में पूछे गए 5 प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को इन सभी प्रश्नों के लिए पूरे अंक दिए गए हैं, चाहे उन्होंने इन प्रश्नों के उत्तर दिए हों या नहीं। साथ ही, एक प्रश्न की उत्तर कुंजी को सही किया गया है।
जीपैट 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की श्रेणीवार संख्या नीचे दी गई तालिका में दी गई है-
श्रेणी | गैर-पीडबल्यूबीडी | पीडबल्यूबीडी | कुल |
---|---|---|---|
सामान्य (ईडबल्यूएस नहीं) | 628 | 34 | 662 |
सामान्य (ईडबल्यूएस) | 811 | 17 | 828 |
ओबीसी-एनसीएल | 2003 | 71 | 2074 |
एससी | 776 | 13 | 789 |
एसटी | 360 | 1 | 361 |
कुल | 4578 | 136 | 4714 |
Also readNBEMS GPAT Result 2025: एनबीईएमएस जीपैट रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी, श्रेणीवार कटऑफ जानें
जीपैट 2025 स्कोरकार्ड को एनबीईएमएस की वेबसाइट से 4 जुलाई 2025 को या उसके बाद डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें कट-ऑफ स्कोर, पर्सेंटाइल और रैंक के बारे में जानकारी होगी। यह स्कोरकार्ड 3 साल के लिए वैध होगा।
जीपैट 2025 स्कोरकार्ड वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद केवल 6 महीने तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। जीपैट रिजल्ट पीडीएफ में प्रत्येक उम्मीदवार का रोल नंबर और यह भी बताया गया है कि वह पास हुआ है या नहीं।
केवल वे अभ्यर्थी ही जीपैट 2025 में एम.फार्मा और पीएचडी के लिए पात्र होंगे जिन्होंने न्यूनतम निर्धारित पर्सेंटाइल हासिल किया है। सामान्य और ईडबल्यूएस के लिए यह 50वां पर्सेंटाइल है, जबकि अन्य श्रेणी के लिए यह 45वां पर्सेंटाइल है।
साथ ही, आरक्षित श्रेणियों को मेरिट सूची के शीर्ष 10% (4714) में होना चाहिए। जीपैट में शामिल होने से एम.फार्मा में सीट पक्की नहीं होती और न ही इससे स्वतः छात्रवृत्ति मिलती है। काउंसलिंग या छात्रवृत्ति देने में एनबीई की कोई भूमिका नहीं है।