GPAT 2025 Registration: जीपैट रजिस्ट्रेशन विंडो कल natboard.edu.in पर होगी ओपन, जानें प्रक्रिया, दस्तावेज
Santosh Kumar | March 31, 2025 | 12:53 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार 21 अप्रैल 2025 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। सूचना बुलेटिन के अनुसार, जीपैट रिजल्ट 25 जून तक घोषित किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 1 अप्रैल को खोलेगा। एम फार्मा प्रोग्राम में एडमिशन के लिए योग्य उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से जीपैट 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे। जीपैट 2025 परीक्षा एनबीईएमएस द्वारा 25 मई को आयोजित की जाएगी।
New: GPAT PYQ's with Solutions PDF (2020–2025)
Latest: GPAT 2027 Syllabus
Don't Miss: GPAT 2027 Complete Guide
जीपैट के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 12वीं के बाद 4 साल की बी फार्मा की डिग्री होनी चाहिए। फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनका रिजल्ट सत्र शुरू होने से पहले आना चाहिए।
बी.टेक (फार्मास्युटिकल और फाइन केमिकल टेक्नोलॉजी) डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2025 के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा नहीं है।
GPAT 2025 Registration: जीपैट 2025 आवेदन शुल्क
जीपैट 2025 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹3,500 है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹2,500 आवेदन शुल्क देना होगा।
एनबीईएमएस दोपहर 3 बजे के बाद जीपैट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिवेट कर देगा। उम्मीदवार 21 अप्रैल 2025 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। सूचना बुलेटिन के अनुसार, जीपैट रिजल्ट 25 जून तक घोषित किया जाएगा।
Also read NEET SS 2024: नीट एसएस डेमो टेस्ट लिंक nbe.edu.in पर एक्टिव, एनबीई ने पेश किए 3 टाइम बाउंड सेक्शन
GPAT 2025 Registration Date: आवेदन के लिए दस्तावेज
जीपैट 2025 पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- डिग्री प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो की स्कैन की गई कॉपी
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी
अगली खबर
]NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए फिर ओपन होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका, जानें डेट
एनबीईएमएस ने 3 से 6 अप्रैल तक नीट एमडीएस 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक को फिर से एक्टिव करने की घोषणा की है। इसके लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो 30 जून तक अपनी इंटर्नशिप पूरी कर लेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल