Goa Board 12th Result 2025: गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम आज होगा जारी, जानें वेबसाइट लिंक, रिजल्ट टाइम
Santosh Kumar | March 27, 2025 | 12:29 PM IST | 1 min read
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को results.gbshsegoa.net पोर्टल पर अपना सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज शाम 5 बजे गोवा हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एचएसएससी) 2025 का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड ने गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रिजल्ट लिंक जारी कर दिया है, हालांकि अभी रिजल्ट एक्टिवेट नहीं किया गया है। पोरवोरिम स्थित गोवा बोर्ड ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में इसकी घोषणा की जाएगी।
New: Goa HSSC Tentative Exam Dates 2027 Announced: Check Here
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जीबीएसएचएसई गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक पोर्टल results.gbshsegoa.net पर सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Goa Board 12th Result 2025: एचएसएससी मार्कशीट रिलीज डेट
गोवा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 1 मार्च तक राज्य भर के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की। गोवा बोर्ड एचएसएससी मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और पास या फेल की स्थिति जैसी जानकारी होती है।
गोवा एचएसएससी परीक्षा 2025 में नियमित श्रेणी के 17,686 छात्र उपस्थित हुए। इसके अलावा अन्य श्रेणियों के 15,982 छात्र भी परीक्षा में शामिल हुए। एचएसएससी मार्कशीट 2025 29 मार्च को जारी की जाएगी।
Goa Board Class 12th Result 2025: गोवा 12वीं मार्कशीट लिंक
बोर्ड ने आगे बताया कि गोवा बोर्ड एचएसएससी मार्कशीट स्कूल लॉगिन से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। स्कूल service1.gbshse.in पर गोवा बोर्ड कक्षा 12 की मार्कशीट डाउनलोड लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
बोर्ड के 29 हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1063 छात्रों के लिए NSQF विषय शुरू किए गए हैं। फरवरी 2024 में नियमित श्रेणी के 17,511 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 14,884 पास हुए। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85% रहा।
मार्कशीट केवल स्कूल के अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से आईटी अनुभाग से प्राप्त की जा सकेगी। अभिभावकों या छात्रों को मार्कशीट से संबंधित कोई भी जानकारी सीधे बोर्ड से नहीं मिलेगी, उन्हें अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा