GATE Answer Key Challenge: गेट आंसर की चैलेंज विंडो खुली, प्रति प्रश्न देने होंगे 500 रुपये, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | February 22, 2024 | 08:57 AM IST | 1 min read
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। संस्थान ने कुछ दिन पहले परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु (IISc बेंगलुरु) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट 2024) अंसार की विंडो खोल दी है। उम्मीदवार 22 से 25 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट goaps.iisc.ac.in के माध्यम से आपत्तियां उठा सकते हैं। संस्थान ने परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की है जो GATE की आधिकारिक साइट gate2024.iisc.ac.in पर उपलब्ध है।
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। संस्थान ने कुछ दिन पहले गेट रिस्पॉन्स शीट जारी की थी उम्मीदवार प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करने के लिए नामांकन आईडी या ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके गेट प्रतिक्रिया पत्रक प्राप्त कर सकते हैं। गेट परीक्षा 2024 का रिजल्ट 16 मार्च को घोषित किया जाएगा।
GATE Answer Key Challenge Fees: उत्तर कुंजी चुनौती शुल्क
उम्मीदवार गेट प्रतिक्रिया पत्रक और उत्तर कुंजी का उपयोग करके GATE 2024 Exam में अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। अगर कोई अभ्यर्थी प्रोविजनल आंसर की में दिए गए उत्तरों से संतुष्ट नहीं है तो वह 22 से 25 फरवरी के बीच अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति चुनौती 500 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा।
GATE Answer Key Challenge Process: आपत्तियां कैसे उठाएं?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके GATE Answer Key 2024 के लिए आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट goaps.iisc.ac.in पर जाएं।
- अपने क्रेडेंशियल्स, जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- उस अनुभाग पर जाएँ जहाँ उत्तर कुंजी के विरुद्ध आपत्तियाँ उठाई जा सकती हैं।
- प्रश्न का चयन करें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं और प्रत्येक आपत्ति के लिए विस्तृत स्पष्टीकरण या औचित्य प्रदान करें।
- सहायक दस्तावेज अपलोड करें आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरण की समीक्षा करें और सबमिट कर आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: बीपीएससी शिक्षक भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि कल, अभ्यर्थी ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल