GATE And JAM 2025: महाकुंभ के चलते गेट और जैम की प्रयागराज में होने वाली परीक्षा लखनऊ में शिफ्ट; शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | January 29, 2025 | 11:47 AM IST | 2 mins read
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) का आयोजन आईआईटी रुड़की और ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट (JAM 2025) का आयोजन आईआईटी दिल्ली की ओर से किया जा रहा है।
नई दिल्ली: महाकुंभ के चलते 1 व 2 फरवरी 2025 को प्रयागराज में होने वाली गेट 2025 परीक्षाएं तथा 2 फरवरी 2025 को जैम 2025 परीक्षाएं अब उन्हीं तिथियों पर लखनऊ में आयोजित की जाएंगी। इससे पहले, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 28, 29 और 30 जनवरी को प्रयागराज के केंद्रों में होने वाली जेईई मेन 2025 परीक्षा को वाराणसी के परीक्षा केंद्रों में शिफ्ट कर दिया।
नए परीक्षा केंद्रों के लिए गेट 2025 एडमिट कार्ड और जैम 2025 एडमिट कार्ड नए सिरे से जारी किए गए हैं। उम्मीदवार गेट 2025 के लिए GOAPS (गोएप्स) पोर्टल https://goaps.iitr.ac.in/login और जैम 2025 के लिए JOAPS (जोएप्स) पोर्टल https://joaps.iitd.ac.in/login के माध्यम से जैम एडमिट कार्ड और गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JAM 2025 Lucknow Exam Centres: जैम 2025 लखनऊ परीक्षा केंद्र
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में केंद्र कोड और नया केंद्र का नाम व पते की जांच कर सकते हैं:
| जैम 2025 प्रयागराज केंद्र | जैम 2025 प्रयागराज केंद्र | ||
|---|---|---|---|
|
केंद्र कोड |
पुराना केंद्र का नाम |
केंद्र कोड |
नया केंद्र का नाम और पता |
|
513 |
iON (आइओन डिजिटल जोन) iDZ (आईडीजी सल्लाहपुर) |
513 |
ए.पी. कंप्यूटर आईआईएम रोड, प्रबंध नगर, उर्दू फ़ारसी विश्वविद्यालय के पास, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 226020 |
|
514 |
मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज |
514 |
बीडीआर इन्फो सॉल्यूशंस एलएलपी प्रथम तल, पूर्वीदीन खेड़ा, देवपुर पारा, रिंग रोड, अवध चौराहा से दुबग्गा, राज स्टेट लॉन के पास, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 226017 |
|
515 |
शंभूनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी - मैक |
515 |
युवी ऑनलाइन सोलुशन्स साउथ एवेन्यू, प्लॉट नंबर 2, हुसरिया, खरगापुर रेलवे क्रॉसिंग, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 226010 |
|
516 |
भारतीय कम्प्यूटर शिक्षा संस्थान - केंद्र 2 |
516 |
सिटी लॉ कॉलेज सेक्टर - 9, सेवा अस्पताल के सामने, एकेटीयू यूनिवर्सिटी न्यू कैंपस के पास, जानकीपुरम एक्सटेंशन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 226031 |
गेट आयोजन करने वाली संस्थान आईआईटी रुड़की और जैम का आयोजन करने वाली संस्थान आईआईटी दिल्ली ने बताया कि, “कई अभ्यर्थियों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं कि 1 और 2 फरवरी, 2025 को महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। इसलिए, प्रयागराज के केंद्रों पर निर्धारित परीक्षा को संबंधित गेट और जैम परीक्षा दिवसों (क्रमशः गेट के लिए 1 और 2 फरवरी 2025 और जैम के लिए 2 फरवरी 2025) पर लखनऊ के केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है।”
GATE 2025 Lucknow Exam Centres: गेट 2025 लखनऊ परीक्षा केंद्र
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में पुराने केंद्रों एवं उनके केन्द्र कोड और पते के साथ नए केन्द्रों की सूची की जांच कर सकते हैं:
|
गेट-2025 प्रयागराज केंद्र |
गेट 2025 लखनऊ केंद्र |
||
|---|---|---|---|
|
केंद्र कोड |
पुराना केंद्र का नाम |
केंद्र कोड |
नया केंद्र का नाम और पता |
|
5033 |
iON (आइओन डिजिटल जोन) iDZ (आईडीजी सल्लाहपुर) |
5051 |
ए.पी. कंप्यूटर आईआईएम रोड, प्रबंध नगर, उर्दू फ़ारसी विश्वविद्यालय के पास, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 226020 |
|
5034 |
मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज |
5052 |
बीडीआर इन्फो सॉल्यूशंस एलएलपी प्रथम तल, पूर्वीदीन खेड़ा, देवपुर पारा, रिंग रोड, अवध चौराहा से दुबग्गा, राज स्टेट लॉन के पास, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 226017 |
|
5035 |
शंभूनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी - मैक |
5053 |
युवी ऑनलाइन सोलुशन्स साउथ एवेन्यू, प्लॉट नंबर 2, हुसरिया, खरगापुर रेलवे क्रॉसिंग, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 226010 |
|
5036 |
भारतीय कम्प्यूटर शिक्षा संस्थान - केंद्र 2 |
5054 |
सिटी लॉ कॉलेज सेक्टर - 9, सेवा अस्पताल के सामने, एकेटीयू यूनिवर्सिटी न्यू कैंपस के पास, जानकीपुरम एक्सटेंशन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 226031 |
|
5037 |
ज्ञानोदय तकनीकी संस्थान |
5055 |
सिन्को लर्निंग सेंटर तीसरी मंजिल, सिटी कार्ट बिल्डिंग, शॉपिंग स्क्वायर, टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास, कुर्सी रोड, अलीगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 226020 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी