GATE 2027 Registration: गेट रजिस्ट्रेशन डेट वेबसाइट से हटी, जल्द शुरू होंगे आवेदन, आईआईटी मद्रास ने दिया अपडेट
Santosh Kumar | August 28, 2026 | 01:48 PM IST | 2 mins read
वेबसाइट पर दिए गए एक मैसेज से पता चलता है कि गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होगा। आईआईटी मद्रास के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जल्द ही नई शुरुआती तारीख का ऐलान किया जाएगा।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में एक बार फिर बदलाव किया गया है। इसे आयोजित करने वाले संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास ने ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in से रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तय डेट हटा दी है। हालांकि पहले यह घोषणा की गई थी कि एप्लीकेशन प्रोसेस 14 अगस्त और बाद में 27 अगस्त को शुरू होगा, लेकिन अब होमपेज पर रजिस्ट्रेशन का स्टेटस 'टीबीए' दिखा रहा है।
वेबसाइट पर दिए गए एक मैसेज से पता चलता है कि गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होगा। आईआईटी मद्रास के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जल्द ही नई शुरुआती तारीख का ऐलान किया जाएगा।
फिलहाल, दूसरी जरूरी तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेगुलर गेट 2027 रजिस्ट्रेशन (बिना लेट फ़ीस के) की आखिरी तारीख 27 सितंबर है और लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर है।
GATE 2027 Exam Dates: गेट परीक्षा तिथि 2027
एप्लीकेशन में सुधार करने की विंडो 14 से 21 अक्टूबर तक खुली रहेगी। परीक्षा शहरों के आवंटन के बारे में जानकारी 4 जनवरी को जारी होने की संभावना है, जबकि परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
गेट 2027 का रिजल्ट 19 मार्च को घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, सभी तारीखों में बदलाव हो सकता है। इस साल भारतीय उम्मीदवारों के लिए डिजिलॉकर के जरिए गेट परीक्षा का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया गया है।
GATE 2027 Registration: गेट एप्लीकेशन फीस 2027
उम्मीदवार एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने से पहले अपना वेरिफाइड डिजिलॉकर अकाउंट बना लें या अपडेट कर लें। इस प्रोसेस में फेशियल ऑथेंटिकेशन भी शामिल है, जिससे परीक्षा हॉल में एंट्री आसान हो जाएगी।
महिला/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1000 और अन्य कैंडिडेट को 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। विलंब शुल्क के साथ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 1500 और अन्य वर्ग के कैंडिडेट 2500 रुपये देने होंगे।
अगली खबर
]UP ITI Seat Allotment Result 2026: यूपी आईटीआई राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 4 सितंबर तक करें रिपोर्ट
स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट scvtup.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। कैंडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन या एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग-इन कर अपनी अलॉटेड सीट, इंस्टिट्यूट और ट्रेड से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार