GATE 2026 Application Form Correction: गेट एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन की लास्ट डेट 10 नवंबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | November 4, 2025 | 12:15 PM IST | 2 mins read
गेट 2026 परीक्षा पत्र अंग्रेजी में होंगे। प्रत्येक पेपर कुल 100 अंकों का होगा, सामान्य योग्यता (GA) सभी पेपरों के लिए समान होगा (15 अंक), और शेष पेपर संबंधित परीक्षा के पाठ्यक्रम (85 अंक) को कवर करेगा।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in के माध्यम से अब अपने आवेदन पत्र में 10 नवंबर 2025 तक सुदार कर सकते हैं।
गेट 2026 पंजीकरण फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का चुनाव, मौजूदा प्रश्नपत्र में बदलाव, लिंग परिवर्तन, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति में श्रेणी परिवर्तन, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से श्रेणी परिवर्तन या श्रेणी में किसी अन्य बदलाव के लिए उम्मीदवारों को कुल 500 रुपये का शुल्क देना होगा।
GATE 2026 Exam: परीक्षा तिथि
|
दिन, दिनांक
|
समय, पाली
|
|---|---|
|
शनिवार, 7 फरवरी 2026
|
सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक (पहली पाली)
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (दूसरी पाली)
|
|
रविवार, 08 फरवरी 2026
|
सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक (पहली पाली)
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (दूसरी पाली)
|
|
शनिवार, 14 फरवरी 2026
|
सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक (पहली पाली)
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (दूसरी पाली)
|
|
रविवार, 15 फरवरी 2026
|
सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक (पहली पाली)
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (दूसरी पाली)
|
GATE 2026: मार्किंग स्कीम
गेट 2026 में प्रश्नों के लिए 1 या 2 अंक निर्धारित हैं। एमसीक्यू में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। 1 अंक वाले MCQ में, गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। 2 अंक वाले MCQ में, गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटा जाएगा। एमएसक्यू या एनएटी प्रश्नों के गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
GATE 2026 Test- Paper: गेट टेस्ट पेपर
GATE 2026 में 30 टेस्ट पेपर होंगे। एक उम्मीदवार एक या अधिकतम दो परीक्षाएं दे सकता है। नीचे दी गई तालिका में कोड सहित प्रश्नपत्रों की सूची दी गई है। गेट 2026 परीक्षा पत्र अंग्रेजी में होंगे। प्रत्येक पेपर कुल 100 अंकों का होगा, सामान्य योग्यता (GA) सभी पेपरों के लिए समान होगा (15 अंक), और शेष पेपर संबंधित परीक्षा के पाठ्यक्रम (85 अंक) को कवर करेगा।
|
GATE परीक्षा विषय
|
कोड
|
GATE परीक्षा विषय
|
कोड
|
|---|---|---|---|
|
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
|
AE
|
भूविज्ञान एवं भूभौतिकी
|
GG
|
|
कृषि इंजीनियरिंग
|
AG
|
इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग
|
IN
|
|
आर्किटेक्चर और प्लानिंग
|
AR
|
गणित
|
MA
|
|
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
|
BM
|
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
|
ME
|
|
बायोटेक्नोलॉजी
|
BT
|
माइनिंग इंजीनियरिंग
|
MN
|
|
सिविल इंजीनियरिंग
|
CE
|
मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग
|
MT
|
|
केमिकल इंजीनियरिंग
|
CH
|
नेवल आर्किटेक्चर एवं मरीन इंजीनियरिंग
|
NM
|
|
कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी
|
CS
|
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
|
PE
|
|
रसायन विज्ञान
|
CY
|
भौतिकी
|
PH
|
|
डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
|
DA
|
प्रोडक्शन एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग
|
PI
|
|
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग
|
EC
|
सांख्यिकी
|
ST
|
|
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
|
EE
|
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एवं फाइबर साइंस
|
TF
|
|
पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
|
ES
|
इंजीनियरिंग साइंसेज़
|
XE
|
|
पारिस्थितिकी एवं उत्क्रांति
|
EY
|
मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान
|
XH
|
|
जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग
|
GE
|
जीवन विज्ञान
|
XL
|
GATE 2026: गेट स्कोर कार्ड की मान्यता
गेट परीक्षा के स्कोरकार्ड शिक्षा मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा समर्थित संस्थानों में इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/विज्ञान/वास्तुकला/मानविकी की शाखाओं में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र हैं। गेट स्कोर कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) द्वारा भी स्वीकार किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल