GAT-B, BET 2024 Admit Card: जीएटी-बी, बीईटी एडमिट कार्ड dbt.ntaonline.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Santosh Kumar | April 18, 2024 | 10:52 AM IST | 1 min read
परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। एनटीए द्वारा जीएटी-बी और बीईटी परीक्षा 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (बीईटी) 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dbt.ntaonline.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने अधिसूचना जारी करते हुए उम्मीदवारों के साथ एडमिट कार्ड समेत कुछ निर्देश साझा किए हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एनटीए ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। एनटीए द्वारा जीएटी-बी और बीईटी परीक्षा 20 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने अधिसूचना में कहा है कि पात्रता शर्तों को पूरा करने के अधीन उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र अनंतिम रूप से जारी किए जा रहे हैं। यह भी कहा गया है कि एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड की एक प्रति सुरक्षित रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे अच्छी स्थिति में रखें।
GAT-B, BET 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जीएटी-बी, बीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dbt.ntaonline.in पर जाएं।
- यहां आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें
- GAT-B, BET 2024 Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसमें दिए गए निर्देशों को पढ़ें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच