GAT-B and BET 2026 Answer Key: जीएटी-बी और बीईटी प्रोविजनल आंसर की जारी, आज रात 11:50 बजे तक दर्ज करें आपत्ति
Abhay Pratap Singh | May 24, 2026 | 12:46 PM IST | 2 mins read
जीएटी-बी बीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (BET) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/gat-bet पर जाकर जीएटी-बी एंड बीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को प्रोविनजल आंसर की पर आज रात 11:50 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। जो उम्मीदवार अपने प्रोविजनल आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रति प्रश्न 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस देकर और सहायक दस्तावेजों को एक ही पीडीएफ फाइल में अपलोड करके उसे चैलेंज कर सकते हैं।
GAT-B and BET 2026 Answer Key Challenge: समय-सीमा
नीचे सारणी में जीएटी-बी, बीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026 को चुनौती देने की अवधि जांच सकते हैं:
| परीक्षा |
उत्तर कुंजी चुनौती की अवधि
|
भुगतान की अंतिम तिथि
|
|---|---|---|
| ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) | 23 मई से 24 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
24 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
|
|
बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (BET)
|
23 मई से 24 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
|
24 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
|
एनटीए ने कहा कि, बिना शुल्क भुगतान के किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा।
संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षाएं 17 मई, 2026 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थीं। GAT-B/BET-2026 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011-40759000/011-69227700 पर या ईमेल dbt@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
GAT-B, BET 2026 Provisional Answer Key: डाउनलोड कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जीएटी-बी बीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “उत्तर कुंजी चुनौतियां” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- रिकॉर्ड उत्तरों को देखने के लिए “प्रश्न पत्र देखें” पर क्लिक करें।
- प्रोविजनल उत्तर कुंजी देखने के लिए “उत्तर कुंजी देखें/चुनौती दें” चुनें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]Rozgar Mela 2026: पीएम नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से अधिक युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। बेहतर संपर्क ने किसानों, छोटे व्यापारियों और छात्रों के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच