FMGE October 2026 Scorecard: एफएमजीई अक्टूबर स्कोरकार्ड nbe.edu.in पर जारी, 6 महीने तक लिंक रहेगा एक्टिव

Abhay Pratap Singh | November 20, 2026 | 07:25 PM IST | 2 mins read

एनबीईएमएस 1 दिसंबर, 2026 को दिल्ली में एफएमजीई अक्टूबर 2026 का पास सर्टिफिकेट इन-पर्सन जारी करेगा।

एफएमजीई अक्टूबर 2026 परीक्षा का पास प्रतिशत 22.87% दर्ज किया गया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE) अक्टूबर 2026 स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर 20 नवंबर से एफएमजीई अक्टूबर 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एफएमजीई स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। एफएमजीई अक्टूबर 2026 स्कोरकार्ड का डाउनलोड लिंक जारी होने की तारीख से केवल छह महीने तक सक्रिय रहेगा। अभ्यर्थी 10 मई, 2027 तक अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 9354 कैंडिडेट्स एफएमजीई अक्टूबर 2026 एग्जाम में पास हुए , जबकि 31,539 फेल हुए। जिससे कुल पास प्रतिशत 22.87% दर्ज किया गया। एनबीईएमएस 1 दिसंबर, 2026 को दिल्ली में एफएमजीई अक्टूबर 2026 का पास सर्टिफिकेट इन-पर्सन जारी करेगा।

परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल डॉक्यूमेंट और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के बाद ही पास सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 1 दिसंबर, 2026 से 9 जनवरी, 2027 तक एफएमजीई पास सर्टिफिकेट एनबीईएमएस ऑफिस, पीएसपी एरिया, सेक्टर 9, द्वारका, नई दिल्ली में बांटे जाएंगे।

Also read BSEB Free Coaching 2027: जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर तक बढ़ी

एनबीई नोटिस के अनुसार, “एफएमजीई पास सर्टिफिकेट सिर्फ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स दिखाने और बायोमेट्रिक्स, फेस आईडी, आधार ऑथेंटिकेशन समेत पहचान वेरिफिकेशन पर ही जारी किया जाएगा। पास सर्टिफिकेट किसी भी हालत में कैंडिडेट के अलावा किसी भी ऑथराइज्ड रिप्रेजेंटेटिव या किसी और को जारी नहीं किया जाएगा।”

निर्धारित समय सीमा के भीतर सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को 9 जनवरी के बाद अपनी रिक्वेस्ट जमा करनी होगी। एफएमजीई स्कोरकार्ड 2026 में कैंडिडेट का नाम, एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, एग्जाम सेशन, प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस जैसे विवरण उपलब्ध हैं।

FMGE 2026 Scorecard: डाउनलोड चरण

अक्टूबर 2026 सेशन का एफएमजीई स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  1. एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  2. एग्जामिनेशन सेक्शन से ‘FMGE’ विकल्प चुनें।
  3. ‘एप्लीकेंट लॉगिन’ का इस्तेमाल करके स्टूडेंट्स को रजिस्टर्ड अकाउंट में साइन इन करना होगा।
  4. यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. एफएमजीई स्कोरकार्ड 2026 देखें और गलतियों की जांच करें।
  6. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करके प्रिंट कर लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]