FMGE June 2026: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम जून के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | April 21, 2026 | 03:50 PM IST | 2 mins read
एफएमजीई जून 2026 परीक्षा के लिए केवल पात्र उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इसलिए, छात्रों को आवेदन पत्र भरने से पहले FMGE पात्रता मानदंड अवश्य चेक कर लेना चाहिए।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) जून सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार जून 2026 सत्र के लिए एफएमजीई में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 11 मई है।
जिन उम्मीदवारों ने आवेदन जमा करने की विंडो के दौरान सफलतापूर्वक अपना भुगतान कर दिया है, उन्हें 16 मई 2026 से 18 मई 2026 के दौरान अपने आवेदन को संपादित करने की अनुमति दी जाएगी। एडिट विंडो के दौरान कोई नया आवेदन पंजीकृत नहीं किया जा सकता है।आवेदन फॉर्म में नाम, टेस्ट सिटी, राष्ट्रीयता, आधार, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को छोड़कर किसी भी जानकारी या दस्तावेज को एडिट विंडो के दौरान बदला या सही किया जा सकता है। विंडो बंद होने से पहले जानकारी को कितनी भी बार एडिट किया जा सकता है।
NBEMS FMGE 2026: परीक्षा शुल्क
|
शुल्क विवरण
|
परीक्षा शुल्क
|
|
परीक्षा शुल्क
|
5,250 रुपये
|
|
जीएसटी (GST @ 18%)
|
945 रुपये
|
|
कुल देय राशि
|
6195 रुपये
|
FMGE June 2026: परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डेट
एफएमजीई जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 जून को जारी किया जाएगा, जबकि परीक्षा 28 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
FMGE June 2026: परीक्षा पैटर्न
एफएमजीई परीक्षा में एक पेपर होता है, जिसमें 300 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न में केवल अंग्रेजी भाषा में 4 विकल्प होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 प्रतिक्रिया विकल्पों में से सही उत्तर चुनना आवश्यक है। पेपर दो भागों में दिया जाएगा, जिसे एक ही दिन में हल किया जाएगा। प्रत्येक भाग में 150 प्रश्न होंगे, जिन्हें 150 मिनट में हल करना होगा। दोनों भागों के बीच एक निर्धारित ब्रेक होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा