FMGE June 2026 Admit Card: एफएमजीई जून एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर जारी, परीक्षा 28 जून को होगी
Abhay Pratap Singh | June 24, 2026 | 03:22 PM IST | 2 mins read
एफएमजीई जून हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (FMGE) जून 2026 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर एफएमजीई जून 2026 एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
एफएमजीई जून हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा जून 2026 देशभर में बनाए गए केंद्रों पर 28 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 75 शहरों में कराई जाएगी।
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन का आयोजन एनबीईएमएस द्वारा उन भारतीय नागरिकों और ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) अभ्यर्थियों के लिए किया जाता है, जिन्होंने विदेश के किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थान से एमबीबीएस या समकक्ष चिकित्सा डिग्री प्राप्त की है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार भारत में चिकित्सा पंजीकरण प्राप्त कर मेडिकल प्रैक्टिस करने के पात्र हो जाते हैं।
एफएमजीई एग्जाम पैटर्न के अनुसार, प्रश्न पत्र को दो भागों (भाग-ए और भाग-बी) में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्शन में 150-150 प्रश्न और कुल मिलाकर 300 एमसीक्यू पूछे जाएंगे। परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में कराई जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है।
प्रत्येक भाग को हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया गया है। दोनों भागों के बीच के विराम को छोड़कर कुल परीक्षा अवधि 300 मिनट यानी 5 घंटे निर्धारित की गई है। एफएमजीई रिजल्ट 28 जुलाई, 2026 को घोषित किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक (300 में से कम से कम 150 अंक) लाने होंगे।
FMGE June Admit Card 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एफएमजीई जून एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- परीक्षा टैब के अंतर्गत परीक्षा सूची से FMGE परीक्षा का चयन करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ड करें और सबमिट करें।
- एफएमजीई जून 2026 एडमिट कार्ड जांचें व डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच