FMGE Exam 2023 Result: एफएमजीई परीक्षा 2023 परिणाम nbe.edu.in पर घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | February 6, 2024 | 02:44 PM IST | 1 min read
एनबीईएमएस ने 20 जनवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) एफएमजीई दिसंबर 2023 आयोजित किया था।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) दिसंबर 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर परिणाम देख सकते हैं।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
एनबीईएमएस ने 20 जनवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) एफएमजीई दिसंबर 2023 आयोजित किया था। एनबीईएमएस साल में दो बार परीक्षा आयोजित करता है। पहला चरण पिछले साल 30 जुलाई को आयोजित किया गया था जिसका रिजल्ट 31 अगस्त को जारी किया गया था। वहीं अब एनबीईएमएस ने दिसंबर सत्र का रिजल्ट जारी किया है।
FMGE Exam 2023 Result: ऐसे देखें परिणाम
FMGE Exam 2023 Result की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- सीधे हाथ के अनुभाग में ‘Result of FMGE December 2023' पर क्लिक करें।
- अनुभाग में 'दिसंबर 2023 सत्र का परिणाम' पर क्लिक करें।
- FMGE Exam 2023 Result पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- “Ctrl+F” दबाएँ, अपना नाम खोजें।
- परिणाम जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
एनबीईएमएस परिणाम को जारी करते हुये आधिकारिक नोटिस में बताया कि FMGE Exam Result December 2023 में कुल 38,535 उम्मीदवार स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से 30,046 उम्मीदवार असफल और 1,386 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इसके अलावा 15 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोक दिया गया है।
मेडिकल बोर्ड ने कहा, "जिन अभ्यर्थियों का फेस आईडी/दस्तावेज़ सत्यापन लंबित है और जो मामले विचाराधीन हैं, उनके परिणाम रोक दिए गए हैं।" इसके साथ ही बोर्ड ने बताया कि छात्र 13 फरवरी से एफएमजीई दिसंबर 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम