FMGE December 2025: एफएमजीई दिसंबर के लिए अधूरे दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 17 जनवरी को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | December 31, 2025 | 10:42 AM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की सिफारिशों और भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की स्वीकृत के अनुसार केवल पात्र उम्मीदवारों को ही एफएमजीई दिसंबर 2025 में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE) दिसंबर 2025 सत्र के लिए अधूरे दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी, 2026 तक बढ़ा दी है। इससे पहले, अपूर्ण डॉक्यूमेंट जमा करने की आखिरी तिथि 2 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई थी।
FMGE 2025: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
दस्तावेज सूचना बुलेटिन में निर्धारित मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आवश्यक हैं। किसी कमी का उत्तर केवल एक बार ही अपलोड किया जा सकता है। एक बार इस विकल्प का उपयोग करने के बाद दूसरा दस्तावेज अपलोड करने के लिए कोई लिंक उपलब्ध नहीं होगा।
एफएमजीई दिसंबर 2025 के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट exam.natboard.edu.in/fmge.php के माध्यम से डॉक्यूमेंट जमा कर सकते हैं। कमियों से संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या, जन्मतिथि और लॉगिन जैसे क्रेडेंशियल की सहायता से ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना में एनबीईएमएस ने कहा कि, “त्रुटिपूर्ण दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2026 से बढ़ाकर 7 जनवरी 2026 कर दी गई है। किसी भी प्रश्न के लिए कैंडिडेट 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं।”
Also read FMGE Final Correction Window 2026: एफएमजीई फाइनल एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, एडिटेबल फील्ड्स जानें
FMGE December 2025 Application: पहचानी गई कमियां
- प्राथमिक चिकित्सा योग्यता डिग्री प्रमाण पत्र या प्रोविजनल उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, जिस देश से प्राथमिक चिकित्सा योग्यता प्राप्त की गई है, उस देश में स्थिति भारतीय दूतावास द्वारा प्रमाणित/ सत्यापित किया जाना चाहिए।
- एनएमसी या एमसीआई द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)/ प्रवेश पत्र/ नीट यूजी उत्तीर्ण होने का प्रमाण।
- नागरिकता का प्रमाण।
- प्रस्तुत दस्तावेजों में नाम या जन्म तिथि में विसंगति।
- एक चिकित्सा संस्थान से दूसरे चिकित्सा संस्थान में स्थानांतरण के लिए सहायक दस्तावेज।
नोटिस में कहा गया, “राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की सिफारिशों और भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की स्वीकृत के अनुसार केवल पात्र उम्मीदवारों को ही FMGE में बैठने की अनुमति दी जाएगी।”
FMGE December 2025 Exam: परीक्षा तिथि
एफएमजीई दिसंबर 2025 परीक्षा 17 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर का विवरण 2 जनवरी को और एफएमजीई दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड 14 जनवरी, 2026 को जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए natboard.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]BSEB Bihar STET Result 2025: बिहार एसटीईटी रिजल्ट 5 जनवरी को होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, पासिंग मार्क्स
लाखों उम्मीदवारों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है, क्योंकि कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार एसटीईटी रिजल्ट आज घोषित किए जाएंगे। बीएसईबी एसटीईटी 2025 रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जारी किए जाएंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी