FMGE 2025: एफएमजीई पंजीकरण आज से natboard.edu.in पर होगा शुरू, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | April 28, 2025 | 11:52 AM IST | 1 min read
एफएमजीई परीक्षा अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (ऑनलाइन) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट के लिए कुल 150 मिनट आवंटित किए जाएंगे। एफएमजीई परीक्षा में कुल 300 प्रश्न पूछे जाएंगे।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एगजामिनेशन (एफएमजीई) पंजीकरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
एफएमजीई पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 28 अप्रैल दोपहर 3 बजे से आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/viewnbeexam?exam=fmge पर शुरू होगी। एफएमजीई के लिए पंजीकरण पूरा करने की आखिरी तारीख 17 मई 2025 तक है।
आवेदन पत्र जमा करने/असफल लेनदेन के रिफंड / भुगतान गेटवे से संबंधित मुद्दों आदि से संबंधित प्रश्नों के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस कैंडिडेट केयर सपोर्ट से +91-7996165333 पर संपर्क करें या एनबीईएमएस को इसके हेल्पलाइन पोर्टल पर लिखें।
NBEMS FMGE 2025: पात्रता मानदंड
केवल पात्र उम्मीदवारों को एफएमजीई में उपस्थित होने कि अनुमति है जिनके पास पात्रता प्रमाण-पत्र (यदि लागू) और अस्थायी पास प्रमाण-पत्र/ प्राथमिक चिकित्सा योग्यता का डिग्री प्रमाण-पत्र दोनों हैं।
NBEMS FMGE 2025: परीक्षा तिथि
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) 26 जुलाई 2025 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) जून 2025 आयोजित करेगा।
NBEMS FMGE 2025: परीक्षा पैटर्न
एफएमजीई परीक्षा अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (ऑनलाइन) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट के लिए कुल 150 मिनट आवंटित किए जाएंगे। एफएमजीई परीक्षा में कुल 300 प्रश्न पूछे जाएंगे।
एफएमजीई परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किया जाएगा, जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
Also read NEET UG 2025 Admit Card Live: नीट यूजी एडमिट कार्ड 1 मई तक होगा जारी, परीक्षा तिथि, पैटर्न जानें
FMGE 2025: रिजल्ट डेट
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एगजामिनेशन जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट 26 अगस्त तक जारी होगा। एफएमजीई में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को परीक्षा के आयोजन के दौरान ली गयी बायोमैट्रिक/फेस आईडी और निर्धारित दस्तावेजों के इन-पर्सन सत्यापन के बाद एनबीईएमएस द्वारा स्क्रीनिंग टेस्ट पास प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल