दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,68,854 नियमित उम्मीदवारों ने आवेदन किया है जिनमें से 5,25,655 ने सुधार के लिए, 85,285 ने 'कंपार्टमेंट' श्रेणी के तहत तथा 57,914 ने 'कंपार्टमेंट' तथा सुधार दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन किया है।
राजस्थान बोर्ड पूरक परीक्षा के लिए कक्ष में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, डिजिटल डायरी अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाना निषेध है। प्रश्न-पत्र पर निर्धारित स्थान पर परीक्षार्थी को अपना रोल नम्बर लिखना अनिवार्य है।
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन पत्र और मूल चालान पहुंचने की अंतिम तिथि 17 मई, 2026 है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि सीधे, कूरियर या साधारण डाक से भेजे गए ऑफलाइन आवेदन (बिना ऑनलाइन प्रक्रिया के) स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इस केन्द्र के लिए आवंटित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि अपना संशोधित प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) रामनगर कार्यालय से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइटों ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
एसएससी स्टेनोग्राफर 2026 की आधिकारिक अधिसूचना का पीडीएफ फॉर्म अब सभी उम्मीदवारों के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इस अधिसूचना में रिक्तियों, वेतन और आवेदन की तिथियों जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।