Abhay Pratap Singh | June 8, 2026 | 10:19 AM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा समय से 30 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आज से यूपी पुलिस सिपाही (सिविल पुलिस) भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा शुरू की गई है, जो तीन दिनों तक चलेगी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए 1,183 परीक्षा केंद्रों पर 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा प्रत्येक दिन दो-दो पालियों में कराई जाएगी। यूपी कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो आईडी, बॉलपॉइंट पेन और एडमिट कार्ड में उल्लिखित दस्तावेज लाने होंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस निर्देश का पालन करना अनिवार्य है।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जिसके लिए सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू कर दिया गया है। वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, जिसके लिए दोपहर 1 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा समय से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा करते हुए बताया कि, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाने पर छात्रों को यूपी रोडवेज बसों में किराए में 50% की छूट दी जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 32,679 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लगभग 29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरा है।
परीक्षार्थियों को दो पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो भी लानी होंगी। अभ्यर्थियों को साधारण और ढ़ीले कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पर आने की सलाह दी गई है, साथ ही एडमिट कार्ड दिए गए परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना होगा। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, वॉलेट परीक्षा केंद्र में लाने की अनुमति नहीं है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर एनालिसिस जारी किया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की सभी तिथियों की परीक्षा समाप्त होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी, जिसपर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्तियां उठाने का मौका भी मिलेगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 8 से 10 जून तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। एनालिसिस, आंसर की, कटऑफ सहित नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।
June 8, 2026 | 10:06 AM IST
बोर्ड ने आज सुबह 10 बजे से प्रथम पाली की यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा शुरू कर दी है, जो दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
June 8, 2026 | 09:52 AM IST
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्स साइज फोटो लाना होगा।
June 8, 2026 | 09:52 AM IST
यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आज से शुरू कर दी है। 8 जून की प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र में 9:30 बजे तक छात्रों को प्रवेश दिया गया।