Saurabh Pandey | June 10, 2026 | 06:45 PM IST | 1 min read
इग्नू फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों तरह के Ph.D. प्रोग्राम ऑफर करता है। सभी चुने गए स्कॉलर्स को IGNOU हेडक्वार्टर, नई दिल्ली में कोर्स वर्क पूरा करना होगा, जिसके लिए 80 प्रतिशत न्यूनतम उपस्थिति अनिवार्य है।

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 सेशन के लिए 36 पीएचडी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जून, 2026 को शुरू हुई और 1 जुलाई, 2026 तक खुली रहेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in या एडमिशन पोर्टल ignou-phd.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी साइकोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बायोकेमिस्ट्री, केमिस्ट्री, जियोग्राफी, जियोलॉजी, लाइफ साइंसेज, फिजिक्स, स्टैटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स, संस्कृत, हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर साइंस, एजुकेशन, डिस्टेंस एजुकेशन, एनवायरनमेंटल साइंस, फाइन आर्ट्स, थिएटर आर्ट्स, म्यूजिक, डांस, सोशल वर्क, मैनेजमेंट, कॉमर्स, न्यूट्रिशनल साइंसेज, चाइल्ड डेवलपमेंट, होम साइंस, वोकेशनल एजुकेशन, डेवलपमेंट स्टडीज, जेंडर एंड डेवलपमेंट स्टडीज, ट्रांसलेशन स्टडीज, फ्रेंच, अरेबिक और जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन जैसे विषयों में Ph.D. एडमिशन दे रही है।
इग्नू के इन कोर्सेस के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये है। योग्यता मानदंड, विषय-वार वैकेंसी, रिजर्वेशन पॉलिसी, एडमिशन प्रक्रिया और एंट्रेंस टेस्ट के सिलेबस के बारे में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
एडमिशन यूजीसी (Ph.D. डिग्री देने के लिए न्यूनतम मानक और प्रक्रिया) रेगुलेशंस, 2022 के अनुसार किए जाएंगे। उम्मीदवार चार एडमिशन कैटेगरी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 22 जून कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट polycet.jceceb.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 19 मई से शुरू हुए।
Santosh Kumar