ESIC Medical Colleges: 10 नए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगी सरकार, मंत्री मनसुख मांडविया ने की घोषणा
Press Trust of India | October 8, 2024 | 10:52 PM IST | 1 min read
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ईएसआईसी की 194वीं बैठक में इसकी घोषणा की। मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस संबंध में एक पोस्ट भी शेयर किया है।
नई दिल्ली: भारत सरकार ने आज यानी 8 अक्टूबर को देश में 10 नए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की। इसके साथ ही सरकार ने ईएसआई कॉरपोरेशन के सदस्यों के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना को जून 2026 तक बढ़ाने की घोषणा की है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बयान में कहा कि श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने यहां ईएसआई निगम की एक बैठक में ईएसआईसी के बुनियादी ढांचे और चिकित्सा सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा की।
ESIC Medical Colleges: 5 साल में 75,000 नई मेडिकल सीटें
मंत्रालय ने बताया कि मंडाविया ने देश के विभिन्न स्थानों पर 10 नए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की है। यह निर्णय प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अगले पांच वर्षों में 75,000 नई मेडिकल सीटें बनाने की घोषणा का समर्थन करेगा।
उन्होंने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2026 तक दो वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा दिया है। 2018 में शुरू की गई यह योजना बेरोजगार बीमित व्यक्तियों को भत्ता प्रदान करती है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ईएसआईसी की 194वीं बैठक में इसकी घोषणा की। मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने बैठक में लिए गए प्रमुख फैसलों का जिक्र किया है।
इसमें 10 नए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का विस्तार, आयुष्मान भारत के तहत अस्पतालों में ईएसआईसी लाभार्थियों को उपचार सुविधाएं प्रदान करना और नॉरसेट के माध्यम से नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती शामिल है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज