EMRS Result 2026: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एसएसई टियर 1 का परिणाम nests.tribal.gov.in पर जारी, डाउलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 1, 2026 | 10:44 AM IST | 1 min read
समिति ने ईएमआरएस टियर 1 परीक्षा 2025 के परिणाम के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किए है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (EMRS SSE) टियर 1 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर ईएमआरएस एसएसटी टियर 1 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एसएसई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। समिति ने ईएमआरएस टियर 1 परीक्षा 2025 के परिणाम के साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किए है। टियर 1 में सफल कैंडिडेट ईएमआरएस टियर 2 में शामिल होने के पात्र हैं।
ईएमआरएस एसएसई 2025 टियर 1 परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर, 2025 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह भर्ती परीक्षा टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाचार्य, छात्रावास वार्डन, जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए), प्रयोगशाला परिचारक और लेखाकार सहित कई शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए आयोजित की गई थी।
कैंडिडेट ईएमआरएस स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन वाले पद का नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि, अनुभागवार अंक, कुल प्राप्त अंक, अधिकतम अंक, श्रेणी विवरण, पात्रता स्थिति और अगले चरण के लिए निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7,267 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से एनईएसटीएस की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
EMRS SSE Tier 1 Result 2026: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार ईएमआरएस एसएसई टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनईएसटीएस की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “ईएमआरएस परिणाम”या भर्ती संबंधी परिणाम अनुभाग खोजें।
- ईएमआरएस टियर 1 रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- ईएमआरएस रिजल्ट 2026 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CMAT Answer Key PDF 2026: सीमैट प्रोविजनल आंसर की cmat.nta.nic.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट और फीस
सीमैट 2026 आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और कैंडिडेट्स की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध करा दी गई है। कैंडिडेट्स अब अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। एनटीए ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल